Home » तेज रफ्तार टेम्पो पलटी, 6 छात्र समेत 10 लोग घायल, 15 लोग थे सवार, जांच में जुटी पुलिस

तेज रफ्तार टेम्पो पलटी, 6 छात्र समेत 10 लोग घायल, 15 लोग थे सवार, जांच में जुटी पुलिस

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी से यात्रा करें और तेज गति से बचें। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति बताई जा रही है, और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

by Reeta Rai Sagar
Tempo Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa (Jharkhand) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा से डेरुवा जा रही एक तेज रफ्तार टेम्पो पलट गई। जानकारी के अनुसार टेंपो पर क्षमता से अधिक 15 लोग सवार थे। जब वाहन महादेव शाल के एस मोड़ पर पहुंचा तो चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें 15 लोगों में 10 लोग घायल हो गए। इसमें 6 छात्र शामिल हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोईलकेरा पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस घटना ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी से यात्रा करें और तेज गति से बचें। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति बताई जा रही है, और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

घायल छात्राएं

आयुष्का नाग (बालिका मध्य विद्यालय, कक्षा 5, महादेवशाल), अनुष्का नाग (बालिका मध्य विद्यालय, कक्षा 1, महादेवशाल), अंजोरिया सुरीन (प्रोजेक्ट हाई स्कूल, कक्षा 9, तरकटकोचा),
रीना सांडिल (प्रोजेक्ट हाई स्कूल, कक्षा 10,तरकटकोचा),
मारिया बोदरा (प्रोजेक्ट हाई स्कूल, कक्षा 7, आमझरन),
अंजू लुगुन (प्रोजेक्ट हाई स्कूल, कक्षा 10,महादेवशाल) और अन्य शामिल हैं।

Also Read: सिर कटी लाश मामले में पुलिस ने किया 24 घंटे में खुलासा , तीन गिरफ्तार

Related Articles