Home » RANCHI POLITICAL NEWS: खेल किट घोटाला पर बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार को घेरा, लूट और टेंडर धांधली का लगाया आरोप

RANCHI POLITICAL NEWS: खेल किट घोटाला पर बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार को घेरा, लूट और टेंडर धांधली का लगाया आरोप

by Vivek Sharma
बाबूलाल मरांडी ने बोला हमला
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI (JHARKHAND): झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार के खेल विभाग में हुए 6 करोड़ रुपये के कथित घोटाले को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में शासन नहीं बल्कि खुली लूट मची हुई है। और यह घोटाला उसी का एक ताजा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा में डीजल भरवाने जैसे हास्यास्पद घोटालों के बाद अब खेल विभाग ने स्पोर्ट्स किट खरीद में करीब 6 करोड़ रुपये का घोटाला कर दिया है। उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया के तहत सबसे कम कीमत वाली (एल 1) कंपनी को नजरअंदाज कर, ऊंची कीमत पर सामान देने वाली (एल 2) कंपनी को अनुबंध दे दिया गया। इससे यह साफ है कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता की जगह साठगांठ और कमीशनबाजी का बोलबाला है।

मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की कि वे इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएं। इसमें शामिल मंत्री एवं अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की कार्यशैली पूरी तरह भ्रष्टाचार से ग्रसित है और जनता का पैसा लूटा जा रहा है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ऐसे घोटाले यह साबित करते हैं कि राज्य में सुशासन नहीं बल्कि ‘घोटाला राज’ चल रहा है, जिसकी जवाबदेही सरकार को तय करनी ही होगी।

READ ALSO : RANCHI HEALTH MINISTER NEWS : स्वास्थ्य मंत्री ने लगाया जनता दरबार, जानें किसे लगाई फटकार

Related Articles