Home » Jharkhand News : झारखंड में एसएसबी जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मार ली गोली, आत्महत्या से फैली सनसनी

Jharkhand News : झारखंड में एसएसबी जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मार ली गोली, आत्महत्या से फैली सनसनी

Jharkhand News : मंगलवार को रात करीब 10 बजे जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

by Birendra Ojha
SSB jawan suicide in Jharkhand using service rifle, investigation underway
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा : झारखंड के चतरा जिले से मंगलवार को रात में एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एसएसबी के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।जानकारी के अनुसार, मृतक जवान एसएसबी 35वीं बटालियन में तैनात था और सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शिला पिकेट पर उसकी ड्यूटी लगी थी।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को रात करीब 10 बजे जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान देवघर निवासी प्रह्लाद सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल और एसएसबी के कमांडेंट मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटना के बाद जवान के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस और एसएसबी के अधिकारी हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं। इस घटना ने सुरक्षा बलों के भीतर तनाव और मानसिक दबाव के मुद्दे को एक बार फिर उजागर कर दिया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि खुदकुशी करने की वजह क्या थी।स्थानीय लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

Read Also: Chaibasa Crime : चाईबासा में रंगे हाथ पकड़ाया चोर, चालकों ने पुलिस को सौंपा, मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई पुलिस

Related Articles

Leave a Comment