Home » Dhanbad News : पिकनिक पर गए छात्र की मैथन डैम में डूबने से मौत

Dhanbad News : पिकनिक पर गए छात्र की मैथन डैम में डूबने से मौत

by Anand Mishra
Pond Symbolic
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad (Jharkhand) : झारखंड के धनबाद के बरवाअड्डा स्थित भेलाटांड़ से मैथन डैम पिकनिक मनाने आए छात्र आदित्य पासवान (15) की डैम में डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार की बताई जाती है। स्थानीय नाविकों के सहयोग से आदित्य को पानी से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने दी परिजनों को जानकारी

वहां से आदित्य को डीवीसी के बीपी नियोगी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस वहां पहुंची और मृतक के परिजनों को जानकरी दी।

10वीं कक्षा का छात्र था मृतक

बताया जाता है की आदित्य अपने ट्यूशन टीचर और 25 छात्रों के ग्रुप के साथ मैथन डैम पिकनिक मनाने आया था। यह ग्रुप बस से मैथन डैम पहुंचा था। आदित्य मेमको मोड़ स्थित नेहरू बाल अकादमी विद्यालय में 10वीं कक्षा का छात्र था। दो भाइयों में आदित्य बड़ा था। उसके पिता उदय पासवान व्यपारी हैं।

Read Also- President visit Jharkhand : राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सरायकेला पुलिस पुलिस टाइट, होटलों व ढाबों की ली गई तलाशी

Related Articles