Home » धनबाद में संदिग्ध हालात में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद में संदिग्ध हालात में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर की जा रही मामले की जांच, रिपोर्ट आने के बाद आगे बढ़ेगी कार्रवाई।

by Reeta Rai Sagar
Dhanbad crime news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad : धनबाद के झरिया थाना अंतर्गत एक शव बरामद हुआ है। यहां ऐना तालाब के नजदीक एक घर के आंगन में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की लाश मिली है। शव की पहचान कर ली गई है। यह शव चालो भुइंया का है। घटना की जानकारीह मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद सब पता चल जाएगा कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक दिहाड़ी मजदूर था। बताते हैं कि घटना के समय वह घर पर अकेला था, उसकी पत्नी छठ पूजा के लिए अपने मायके गई हुई थी। पड़ोसियों ने घटना की सूचना उसकी पत्नी को दे दी गई है। पत्नी मायके से घर के लिए चल दी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने उसके घर में शव देखा तो इसकी पुलिस को सूचना दी। झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और सभी पहलुओं पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो जाएगा कि व्यक्ति की मौत के पीछे क्या कारण है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: RANCHI NEWS: बेड़ो अंचल के महादानी मैदान के 500 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा, अगले आदेश तक रहेगा प्रभावी

Related Articles