Home » Jharkhand Transport Department Revenue : झारखंड के सात जिले आखिर राजस्व संगह में क्यों पिछड़े, अब कैसे होगी भरपाई, जानें क्या दिया गया निर्देश

Jharkhand Transport Department Revenue : झारखंड के सात जिले आखिर राजस्व संगह में क्यों पिछड़े, अब कैसे होगी भरपाई, जानें क्या दिया गया निर्देश

by Nikhil Kumar
Jharakhand Government
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड सरकार के परिवहन विभाग ने राजस्व वसूली को लेकर गहरी चिंता जताई है। राजस्व संग्रह में पिछड़े जिलों को हर हाल में तय लक्ष्य की वसूली करने का निर्देश दिया गया है। विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष में अब तक राजस्व प्राप्ति की समीक्षा की, जिसमें सात जिलों की स्थिति अच्छी नहीं पायी गयी। इनमें हजारीबाग, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा), जामताड़ा, लातेहार, गोड्डा, लोहरदगा एवं गुमला जिले हैं। इन जिलों का राजस्व लक्ष्य अपेक्षाकृत काफी कम है।

परिवहन विभाग ने इन जिलों के आरटीओ और डीटीओ को कई निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट कहा है कि चालू वित्तीय वर्ष का अंतिम माह चल रहा है, ऐसे में प्रत्येक कार्य दिवस के लिए कार्ययोजना तैयार कर उसके अनुरूप राजस्व संग्रह की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही तैयार की गई कार्ययोजना का प्रतिवेदन भी मांगा गया है।

विभाग ने शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह का लक्ष्य हासिल करने के लिए नियमित कार्ययोजना तैयार करके काम करने को कहा है। इसकी सतत निगरानी भी की जाएगी। शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरे माह विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक से भी संपर्क कर सहायता ली जाएगी। सभी क्षेत्रीय परिवहन पदाधिकारी से राजस्व संग्रहण के लिए उचित सुझाव भी 15 दिनों के अंदर मांगे गए हैं, ताकि विभाग प्रत्येक वित्तीय वर्ष में अपना लक्ष्य हासिल कर सके।

Read Also- Induction Stove Demand Jamshedpur : इंडक्शन स्टोव की डिमांड आसमान पर, गूगल पर तलाशे जा रहे ब्रांड

Related Articles