Home » Tata Zoo News : टाटा जू में बाघ, शेर, चिता, बंदर की चहलकदमी आगंतुकों को कर रही आकर्षित, ठंड से बचाव के विशेष इंतजाम

Tata Zoo News : टाटा जू में बाघ, शेर, चिता, बंदर की चहलकदमी आगंतुकों को कर रही आकर्षित, ठंड से बचाव के विशेष इंतजाम

by Anand Mishra
Tata Zoo Winter Protection Plan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में लागू किया गया ‘विंटर प्रोटेक्शन प्लान’

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के जुबिली पार्क स्थित टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के वन्य प्राणियों पर भी ठिठुरन भरी ठंड का साफ असर दिखाई दे रहा है। गिरते तापमान को देखते हुए जू प्रबंधन ने वन्य प्राणियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। बाड़ों में रूम हीटर लगाए गए हैं। इसके साथ ही मोटे पर्दे टांगे गए हैं, ताकि ठंडी हवा अंदर न जा सके और जानवरों को सुरक्षित व गर्म माहौल मिल सके।

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के निदेशक डॉ. अख्तर ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ ही वन्य प्राणियों के लिए ‘विंटर प्रोटेक्शन प्लान’ लागू किया गया है। सभी संवेदनशील प्राणियों के बाड़ों को गर्म रखने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। कुछ बाड़ों की मरम्मत भी कराई गई है, ताकि कहीं से ठंडी हवा प्रवेश न कर सके।

हर दिन आ रहे डेढ़ से दो हजार दर्शक

डॉ. अख्तर ने शुक्रवार को बताया कि ठंड के बावजूद प्रतिदिन 1,500 से 2,000 आगंतुक जू में आ रहे हैं। जू में मौजूद बाघ, शेर, चिता, बंदर, बबून, हिरण, मोर और अन्य पक्षी सुबह की धूप का आनंद लेने के लिए खुले मैदानों में निकल जा रहे हैं। ये दृश्य पर्यटकों को काफी आकर्षित कर रहे हैं। दर्शक इन प्राणियों को सामान्य से अलग गतिविधियां करते देख रोमांचित हो रहे हैं।

हैदराबाद नए शेर को लाने की प्रक्रिया

उन्होंने बताया कि हैदराबाद जू से एक नए शेर को लाने की प्रक्रिया पर बातचीत चल रही है। साथ ही कुछ अन्य प्रजातियों को भी जू में लाने की योजना बनाई जा रही है। आने वाले महीनों में जू का आकर्षण और भी बढ़ेगा। जनवरी में दर्शकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

हिप्पो धूप सेंक रहे हैं, तो शेर व चीता भी बाहर आकर…

दूसरी ओर, जू घूमने आए कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बताया कि जू का माहौल बेहद आनंददायक है। हिप्पो खुले मैदान में बैठकर धूप सेंक रहे हैं, शेर और चीता भी बाहर आकर चहलकदमी कर रहे हैं। बबून और बंदरों की उछल-कूद बच्चों और युवाओं के लिए खास आकर्षण बनी हुई है। छात्रों ने कहा कि उन्हें ऐसा लगा जैसे वे किसी सफारी ज़ोन में घूम रहे हों। ठंड के मौसम में जू की यह रौनक और वन्य प्राणियों का सक्रिय व्यवहार पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Read Also: Indigo Passengers Compensation : इंडिगो की अव्यवस्था से देशभर में आक्रोश, फंसे यात्रियों को मुआवजा दे विमानन कंपनी : कैट

Related Articles