Home » Jamshedpur News : टाटानगर से चलने वाली कई मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यात्रियों को हो सकती है परेशानी

Jamshedpur News : टाटानगर से चलने वाली कई मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यात्रियों को हो सकती है परेशानी

दक्षिण पूर्व रेलवे ने जारी किया आदेश

by Mujtaba Haider Rizvi
indian rail jammu kashmir
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur News : झारखंड के टाटानगर समेत आसनसोल, आद्रा, बांकुरा, बरजुड़ी और अन्य रूटों की कई मेमू पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन को दक्षिण पूर्व रेलवे ने रद्द या आंशिक रूप से रद्द करने की घोषणा की है। इस फैसले से आगामी दिनों में यात्रियों को खासी परेशानी हो सकती है।

रद्द और आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें

68055/68060 (टाटानगर-आसनसोल-बांकुरा) मेमू पैसेंजर ट्रेन 21, 25 और 27 जुलाई को आद्रा स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ओरिजिनेट की जाएगी। ऐसे में आद्रा से आसनसोल और वापस आद्रा के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।

68045/68045 (आसनसोल-आद्रा-आसनसोल) मेमू पैसेंजर ट्रेन 21, 22, 24, 25, 26 और 27 जुलाई को पूरी तरह रद्द रहेगी।

18019/18020 (झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम) मेमू ट्रेन 21 और 23 जुलाई को रद्द रहेगी।

68061 (आसनसोल-बांकुरा) मेमू ट्रेन 22, 24 और 26 जुलाई को आद्रा से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी, यानी आसनसोल से आद्रा के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।

68079/68080 (बरजुड़ी-चंद्रपुरा-बरजुड़ी) मेमू पैसेंजर ट्रेन 21 और 25 जुलाई को महुदा स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ओरिजिनेट होगी। इससे महुदा से चंद्रपुरा के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन से अवश्य जांच लें। ट्रेनों के रद्द होने से टाटानगर, आद्रा और आसनसोल रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Read also Mahagama News : 8 दिनों से बंद जलापूर्ति से नाराज़ मंत्री दीपिका पांडेय धरने पर बैठीं, महागामा पीएचईडी कार्यालय में मचा हड़कंप

Related Articles