
Jamshedpur : टेल्को रॉक गार्डन में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर भक्तिमय वातावरण में हवन-पूजन, कन्या पूजन एवं कुंवारी भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की आराधना की गई। कार्यक्रम में पिंटू श्रीवास्तव एवं ज्योति श्रीवास्तव मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा से सुख, समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।
हर वर्ष की परंपरा को कायम रखते हुए इस बार भी रॉक गार्डन में नवमी पूजन एवं विसर्जन समारोह धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कन्या पूजन एवं कुंवारी भोज रहा। छोटी-छोटी बच्चियां पारंपरिक परिधानों और रंग-बिरंगी चुनरियों में सजी हुई बेहद आकर्षक लग रही थीं। कन्याओं के पूजन और उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनकी पूजा की और उनका आशीर्वाद लिया।
हवन-पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से समाज में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। इसके पश्चात परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
टेल्को रॉक गार्डन में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने नवरात्र की आस्था, भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकजुटता की सुंदर तस्वीर प्रस्तुत की। श्रद्धालुओं की भागीदारी और भक्तिमय माहौल के बीच नवमी पूजन एवं विसर्जन समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिवजी प्रसाद श्रीवास्तव, शशि भूषण श्रीवास्तव, अमित सागर, प्रमिला देवी, रीता, ज्योति, रीतू, अरविंद, पिंटू, सूरज, आकाश, अंश, आर्यन,अर्णव, आदित्य, पायल, पलक, युग, रजनी, रोशनी, दीपा, शिबू, काजल, मुस्कान आदि सक्रिय रहे।

