Home » RANCHI CRIME NEWS: थार जीप से छह लोगों को कुचलने वाला गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

RANCHI CRIME NEWS: थार जीप से छह लोगों को कुचलने वाला गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

दुर्गा मंदिर चौक के पास तेज रफ्तार थार ने सड़क ने लोगों को टक्कर मार दी, एक की मौत, पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल

by Vivek Sharma
पलामू में ससुराल आए युवक की पैसे मांगने के विवाद में हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now


RANCHI : चुटिया थाना क्षेत्र में थार जीप से छह लोगों को कुचलने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक अतुल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय वाहन में उसके साथ और कौन लोग मौजूद थे। इस मामले में पुलिस ने थार जीप को भी जब्त कर लिया है। सिटी डीएसपी केवी रमण ने गुरुवार को गिरफ्तारी की पुष्टि की।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात दुर्गा मंदिर चौक के पास तेज रफ्तार थार जीप ने सड़क किनारे मौजूद लोगों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में हटिया निवासी धर्मेंद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रेलवे की महिला टीटी अन्नापूर्णा नायडू, उनके पुत्र कुणाल नायडू, अमित सिंह, संदीप महतो और प्रशांत गौरव शामिल हैं।

घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को गुरुनानक अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिला टीटी और उनके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles