Home » Jamshedpur News : पोटका में नागा नदी की तेज धारा में बह गया ट्रैक्टर चालक, झाड़ियों में मिला शव

Jamshedpur News : पोटका में नागा नदी की तेज धारा में बह गया ट्रैक्टर चालक, झाड़ियों में मिला शव

Jamshedpur News : पोटका में नागा नदी की तेज धारा में बह गया ट्रैक्टर चालक, झाड़ियों में मिला शव वे नदी किनारे मछली पकड़ने लगे। लगातार बारिश से नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और तेज बहाव की चपेट में आने से वे डूब गए।

by Mujtaba Haider Rizvi
potka flood jamshedpur in naga rever
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र के गंगाडीह पंचायत अंतर्गत केन्दमुड़ी गांव के रहने वाले 60 वर्षीय राजबल्लभ गोप की मौत नागा नदी में डूबने से हो गई। मंगलवार को वे राशन लेने के बाद मछली पकड़ने नदी किनारे पहुंचे थे, जहां बारिश के कारण नागा नदी में अचानक तेज बहाव आ गया। इस बहाव में राजबल्लभ संभल नहीं सके और वह तेज धारा में बह गए। गुरुवार को उनका शव घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर झाड़ियों में फंसा मिला।

मछली पकड़ते समय हुआ हादसा

मृतक के भाई प्राण बल्लभ गोप ने बताया कि मंगलवार को राजबल्लभ ट्रैक्टर चलाने का काम खत्म कर जन वितरण प्रणाली की दुकान से राशन लेकर लौट रहे थे। इस दौरान वे नदी किनारे मछली पकड़ने लगे। लगातार बारिश से नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और तेज बहाव की चपेट में आने से वे डूब गए।

गुमशुदगी से लेकर शव बरामदगी तक

परिजनों ने बुधवार को कोवाली थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने खोजबीन शुरू की और गुरुवार को नदी किनारे झाड़ियों में शव मिला। परिजनों ने शव की पहचान की, जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Read also Jamshedpur News : साकची में गणेश पूजा कार्यक्रम के दौरान फायरिंग करने का मुख्य आरोपी राहुल राय गिरफ्तार, कट्टा और तीन कारतूस बरामद

Related Articles