Home » ओडिशा में दर्दनाक हादसा : मैनेंजमेंट की पढ़ाई करने वाले चार छात्र एक साथ डूबे, जानें पूरे केस का जमशेदपुर और रांची कनेक्शन, मची है चीख-पुकार

ओडिशा में दर्दनाक हादसा : मैनेंजमेंट की पढ़ाई करने वाले चार छात्र एक साथ डूबे, जानें पूरे केस का जमशेदपुर और रांची कनेक्शन, मची है चीख-पुकार

by Rakesh Pandey
Tragic accident in Odisha, Jamshedpur accident news, jsr odisha student accident news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोकल डेस्क, जमशेदपुर : ओडिशा के खुर्दा में दर्दनाक हादसा हुआ है। चीख-पुकार झारखंड के जमशेदपुर और रांची में मची है। पता चला है कि मैंनेजमेंट की पढ़ाई करने गये चार युवक एक साथ नदी में डूब गये हैं। इसमें एक युवक झारखंड का रहने वाला है। मरने वाले युवक का नाम आर्यन मिश्रा (22) है। परिवार के लोग जमशेदपुर और रांची में रहते हैं।

माता-पिता मानगो के जेकेएस सोसाईटी में रहते हैं। चाचा रांची में कार्यरत हैं। घटना बालियंता थाना अंतर्गत ढाबलाहार गांव के पास कुआखाई नदी में मंगलवार शाम करीब छह बजे की है। बुधवार को जानकारी मिलने के बाद परिजन ओडिशा पहुंचे। शव को लेकर वापस जमशेदपुर के लिए निकल गये हैं। अब तक की जांच में पता चला कि आठ छात्र एक साथ ग्रुप बनाकर नदी में स्नान करने के लिए गये थे। इसमें से चार छात्र नदी में बह गये।

पुत्र की मौत से परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
आर्यन मिश्रा की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आर्यन दो भाई बहनों में बड़ा था। पिता का नाम पंकज मिश्रा है। परिवार की कुशलता के लिए आर्यन के दादा और दादी अपने साथियों के साथ सुल्तानगंज से बाबा धाम के लिए रास्ते में निकले थे। इसी दौरान इस घटना की सूचना प्राप्त हुई। आनन-फानन में दोनों घर पहुंच रहे हैं। घटना से ही पूरे मुहल्ले में शोक की लहर दौड़ गयी।

नजदीकी लोगों ने बताया कि आर्यन एमबीए की पढ़ाई करने ओडिशा गया था। उसने भुवनेश्वर स्थित आस्था स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में दाखिला लिया था। इससे पहले बीबीए की पढ़ाई कोलकाता से पूरी की थी। वहीं स्कूली पढ़ाई तारापोर स्कूल एग्रीको से कॉमर्स विषय में की थी।

Read Also : Jharkhand के तीन जिलों में तीन आपराधिक वारदात : जानें आपके राज्य में किस जिलों में हुआ Murder, कहां अधिकारी के घर चोरी

कैसे हुई पूरी घटना
जानकारी के अनुसार सभी आठ छात्र भुवनेश्वर स्थित आस्था स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के विद्यार्थी थे। नदी में नहाने के दौरान चार छात्र बहकर गहरे पानी में फंस गए। मौके पर बचाव के लिए अग्निशमन सेवा की टीम भी पहुंची। इस दौरान एक-एक कर चार युवकों के शव निकाले गये। दूसरे युवक की पहचान कटक के अविनाश के रूप में हुई है। दो अन्य छात्र बालासोर और कटक के हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार एक महीने के भीतर डूबने की यह दूसरी घटना हुई है। पिछले 27 मई को भी इस नदी में ओडिशा के अंगुल और भुवनेश्वर के रहने वाले इंजीनियरिंग के 2 छात्रों की डूबने से मौत हो गई थी।

 

 

Related Articles