Home » Chakradharpur Railway News: ड्यूटी निभाते-निभाते चली गई जान! ट्रेन मैनेजर देवेंद्र शर्मा की मौत, 11 घंटे तक बीमार हालत में चलाते रहे ट्रेन

Chakradharpur Railway News: ड्यूटी निभाते-निभाते चली गई जान! ट्रेन मैनेजर देवेंद्र शर्मा की मौत, 11 घंटे तक बीमार हालत में चलाते रहे ट्रेन

हावड़ा तक ट्रेन पहुंचाई, प्लेटफॉर्म पर गिरे… 3 घंटे तक नहीं मिली मदद, रेलवे सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

by Rajeshwar Pandey
Train Manager Devendra Sharma Death on Duty Heart Attack
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बने रेलवे के ट्रेन मैनेजर देवेंद्र शर्मा (57) की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से दर्दनाक मौत हो गई। वे जमशेदपुर के परसुडीह स्थित मां दुर्गा अपार्टमेंट फेज-6 के निवासी थे। इस घटना ने रेलवे की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, देवेंद्र शर्मा की नौकरी की शुरुआत ट्रेन्स क्लर्क के रूप में हुई थी। वर्ष 2004 में वे गार्ड बने, जिसे अब ट्रेन मैनेजर (गुड्स) कहा जाता है। चक्रधरपुर, आदित्यपुर और टाटा में सेवा देने के बाद हाल ही में वे ट्रेन मैनेजर (पैसेंजर) के रूप में चक्रधरपुर में पदस्थापित थे। बताया जा रहा है कि 16 मार्च 2026 की शाम करीब 5 बजे वे ट्रेन संख्या 12869 लेकर हावड़ा के लिए खाना हुए।

हावड़ा तक ट्रेन पहुंचने के बाद प्लेटफॉर्म पर अचानक गिर गए। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। ऐसी चर्चा है कि लगभग 3 घंटे तक उन्हें किसी प्रकार की कोई भी मदद नहीं मिली, जिससे पूरे रेलवे सिस्टम पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इधर घटना की सूचना जमशेदपुर आते ही रेलवे विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। लेकिन जब सच्चाई पता चली तो रेलवे पर लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। बरहाल पूरे मामले की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर मामला क्या हैं। इधर मंगलवार को देर रात ट्रेन मैनेजर देवेंद्र शर्मा का पार्थिव शरीर जमशेदपुर पहुंच गया। यहां से उनका शव टाटानगर रेलवे अस्पताल में रखा गया है। आज उनका शव परसुडीह स्थित घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।

Related Articles

Leave a Comment