Home » JHARKHAND HEALTH NEWS: स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने को लेकर दिया गया प्रशिक्षण, जानें क्या होगा फायदा

JHARKHAND HEALTH NEWS: स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने को लेकर दिया गया प्रशिक्षण, जानें क्या होगा फायदा

by Vivek Sharma
RANCHI: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु सात जिलों के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए नामकुम में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नामकुम स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान में मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा के निर्देशन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में राज्य के सात जिलों देवघर, धनबाद, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, हजारीबाग और जामताड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाना और समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना था। कार्यक्रम का केंद्र बिंदु व्यवहार परिवर्तन संचार था। जिसमें फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को यह सिखाया गया कि वे समुदाय से किस प्रकार प्रभावी संवाद कर सकते हैं। विशेष रूप से मातृत्व व शिशु स्वास्थ्य पर जोर दिया गया। गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रोत्साहित करने, माताओं और बच्चों के पोषण स्तर को सुधारने, टीकाकरण कवरेज बढ़ाने पर चर्चा की गई। इसके अलावा, संक्रामक और गैर-संक्रामक रोगों की रोकथाम व परिवार नियोजन सेवाओं के विस्तार के लिए रणनीतियों पर काम किया गया।

लोक स्वास्थ्य संस्थान के निदेशक डॉ. अजीत खलखो ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य प्रणाली और जनता के बीच की दूरी को कम करना है। प्रशिक्षण के माध्यम से स्वास्थ्य कार्यकर्ता समुदाय में स्वास्थ्य आदतों में सुधार लाने में सक्षम होंगे। आईईसी के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. राहुल किशोर सिंह ने भी इस पहल के महत्व पर बल दिया, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जनता का विश्वास बढ़ेगा।

READ ALSO: RANCHI MUNICIPAL CORPORATION : स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर प्रशासक ने की बैठक, विजिबल क्लीनलीनेस पर विशेष जोर

Related Articles

Leave a Comment