मुंबईः 1 दिसंबर की रात एक्टर विक्रांत मैसी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली। खबर वायरल हो गई। खबर थी कि वे आखिरी बार 2025 के प्रोजेक्ट में दिखेंगे। उसके बाद वे पिता, पति और पुत्र की भूमिका निभाना चाहते है। उनके फैंस भी सोच में पड़ गए कि करियर के पीक पर कौन रिटायरमेंट लेता है। अब इंडस्ट्री से रिटायर होने वाली कहानी में नया ट्विस्ट डालते हुए उन्होंने कहा है कि उनके पोस्ट का गलत मतलब निकाला गया है, वो कहीं नहीं जा रहे है।
विक्रांत का कहना है कि उनकी बातों का गलत मतलब समझा गया है। वो रिटायरमेंट नहीं ले रहे है औऱ न ही इंडस्ट्री को अलविदा कह रहे है। वो सिर्फ कुछ वक्त का ब्रेक लेना चाहते है। उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स साइन किए है, जिन्हें वो पूरा करेंगे और फिर ब्रेक लेंगे। फिर किसी स्क्रिप्ट पर विचार करेंगे।
विक्रांत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं रिटायर नहीं हो रहा हूं। मुझे बस लंबा ब्रेक चाहिए। मैं घर को मिस करता हूं, सेहत भी ठीक नहीं चल रही है। बता दें कि विक्रांत की हालिया आई फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को खूब सराहना मिल रही है। सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने भी अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ फिल्म को देखा और उसकी तारीफ की।
क्या लिखा था पोस्ट में विक्रांत ने
हैलो, पिछले कुछ साल और उसके बाद अभूतपूर्व रहे हैं। मैं आप में से प्रत्येक को आपके मजबूत समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। लेकिन जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता हूं, मुझे एहसास होता है कि यह सेल्फ रियलाइजेशन करने और घर वापस जाने का समय है। एक पति, पिता और पुत्र के रूप में और एक अभिनेता के रूप में भी। इसलिए, 2025 में, हम एक-दूसरे से आखिरी बार मिलेंगे। जब तक समय सही न समझे। पिछली दो फिल्में और कई साल की यादें। फिर से धन्यवाद। बीच में सब कुछ और सब कुछ के लिए। हमेशा के लिए ऋणी रहूंगा।
2025 में आने वाली फिल्में
रिपोर्टस के मुताबिक विक्रांत यार जिगरी और आंखों की गुस्ताखियां जैसी दो फिल्मों की शूटिंग कर रहे है, जो अगले साल यानि 2025 में रिलीज होंगी।

