Home » IMD Weather Update : आज देश के 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD Weather Update : आज देश के 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

by Rakesh Pandey
Weather Report
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : Weather Report : मानसून की सक्रियता के कारण देशभर के सभी राज्यों में भारी बारिश देखी जा रही है। भारतीय मौसम विभाग ने देशभर के 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर पुल बह गए हैं। भारी बारिश के कारण कई राज्यों में जान-माल का काफी अधिक नुकसान हुआ है।

Weather Report : खोज एवं बचाव दल मुस्तैद

बारिश का प्रभाव देश के पूर्वोत्तर राज्यों और पहाड़ी इलाकों में अधिक देखने को मिल रहा है। ये राज्य मुख्यतः बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैं। इन राज्यों में सेना और एनडीआरएफ की टीमें तत्परता से खोज एवं बचाव अभियान में शामिल हैं। स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

Weather Report : इन राज्यों में अलर्ट जारी

भारी वर्षा के कारण बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने जैसी प्राकृतिक आपदाओं की आशंका को देखते हुए जिन राज्यों में बारिश से हाई अलर्ट जारी किया गया है वह हैं- उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, छत्तीसगढ़, जम्मू- कश्मीर, हरियाणा, तमिलनाडु, मणिपुर, मिजोरम।

Weather Report : दिल्ली और राजस्थान जलमग्न

भारी बारिश की संभावना को देखते हुए दिल्ली एनसीआर में मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान में भी भारी बारिश का कहर जारी है। राजस्थान के टोंक में टोरडी सागर डैम के जल- प्रवाह अधिक होने के कारण एक बस बह गयी। बस में कोई भी यात्री सवार नहीं था। बस का ड्राइवर लापता बताया जा रहा है। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए राजस्थान के 7 जिलों में विद्यालयों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।

Read Also-Kashi Vishwanath Temple : काशी विश्वनाथ मंदिर के पास मकान ढहा, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Related Articles