Home » West Singhbhum News: डेरोवां के पास सैकड़ों गोवंशीय पशु बरामद, गोइलकेरा पुलिस ने की कार्रवाई

West Singhbhum News: डेरोवां के पास सैकड़ों गोवंशीय पशु बरामद, गोइलकेरा पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस की कार्रवाई के दौरान किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा पुलिस ने डेरोवां के पास छापेमारी कर सैकड़ों गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तस्करों द्वारा ले जाए जा रहे गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि ओडिशा से मवेशियों को हांककर जंगल के रास्ते लाया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही गोइलकेरा के थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा ने फोर्स के साथ डेरोवां के पास छापेमारी की।

जहां गोवंशीय पशुओं को बरामद किया गया। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। बता दें कि ओडिशा के खटकुलबहार और राजगांगपुर इलाके से बड़ी तादाद में गोवंशीय पशुओं की झारखंड में तस्करी वर्षों से जारी है। जानकारी के अनुसार ओड़िशा मनोहरपुर, आनंदपुर और गोइलकेरा थाना क्षेत्र के गांवों से करीब 400 गोवंशीय पशुओं को अवैध रूप से झारखंड से बंगाल ले जाकर बेचने की योजना थी।

जिसे पुलिस ने विफल करते हुए बरामद कर लिया। हालांकि थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा का कहना है कि पशुओं की संख्या सौ के करीब है। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काफी तादाद में मवेशी पकड़े गए हैं। आए दिन होने वाली पशुओं की तस्करी के खिलाफ गाहे बगाहे ही कार्रवाई होती है।

Related Articles

Leave a Comment