Home » West Singhbhum News : जगन्नाथपुर विधायक और पुलिस का प्रयास लाया रंग, नोवामुंडी की चार बच्चियों को तमिलनाडु से किया गया रेस्क्यू

West Singhbhum News : जगन्नाथपुर विधायक और पुलिस का प्रयास लाया रंग, नोवामुंडी की चार बच्चियों को तमिलनाडु से किया गया रेस्क्यू

West Singhbhum News : चारों बच्चियां पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत नोवामुंडी प्रखंड के महुदी पंचायत के बंगला डीपा गांव की निवासी हैं।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड से जुड़े एक गंभीर मामले पर विधायक सोनाराम सिंकू के प्रयास से पुलिस ने बड़ी सफलता पाई है। नोवामुंडी क्षेत्र के ग्रामीणों ने जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकु से मिलकर शिकायत की थी कि नोवामुंडी क्षेत्र की चार बच्चियों को पैसे की लालच देकर रोजगार दिलाने के नाम पर तमिलनाडु ले जाया गया है। इसके बाद उन्हें रोजगार नहीं मिला। सभी को एक जगह रख दिया गया था। इस संबंध में परिवार का आरोप था सभी को बंधक बना लिया गया है।

ये चारों बच्चियां पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत नोवामुंडी प्रखंड के महुदी पंचायत के बंगला डीपा गांव की निवासी हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक सोनाराम सिंकु ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर ही क्षेत्र के जगन्नाथपुर के डीएसपी राफेल मुर्मू को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस हरकत में आई और एसडीपीओ राफेल मुर्मू ने तमिलनाडु में संपर्क कर सभी बच्चों को रेस्क्यू किया और बुधवार को जगन्नाथपुर थाने में परिजनों को सुपुर्द किया। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है।

Read Also: West Singhbhum Crime : युवक ने छात्रा को झांसा देकर किया अगवा करने का प्रयास

Related Articles

Leave a Comment