Home » West Singhbhum News: पंसुवा डैम के पानी का होगा उपयोग, ग्रामीणों को खेतों एवं लोगों को पीने का मिलेगा पानी

West Singhbhum News: पंसुवा डैम के पानी का होगा उपयोग, ग्रामीणों को खेतों एवं लोगों को पीने का मिलेगा पानी

jharkhand Hindi News : उपायुक्त ने पंसुवा डैम का किया निरीक्षण, किसान एवं ग्रामीणों को हर सुविधा देने का किया वादा

by Rajeshwar Pandey
Pansuwa dam Sonua
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त चंदन कुमार के ने सोनुवा प्रखंड के पंसुवा गांव स्थित पंसुवा डैम का निरीक्षण किया। यही नहीं डीसी ने पंसुवा के ग्रामीणों संग संवाद भी किया। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने उक्त क्षेत्र के खेतों में सिंचाई के लिए जलाशय से निर्मित दाएं-बाएं दोनों कैनाल के प्रारंभिक बिंदु पर पहुंच कर कैनाल गेट की वर्तमान स्थिति व लीकेज की समस्या का जायजा लिया। इसके साथ ही सोनुवा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत निर्मित इंटेक वेल के संदर्भ में संबंधित अभियंता से विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

इसके उपरांत उपायुक्त के द्वारा जलपथ प्रमंडल-चक्रधरपुर के अभियंता को कैनाल गेट मरम्मत एवं लीकेज की समस्या का उचित निदान करने के लिए तकनीकी विभाग के अभियंता से संपर्क स्थापित करते हुए सभी समेकित प्रतिवेदन, प्राक्कलन , डैम मैप आदि शनिवार तक उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया।

इस क्रम में उपायुक्त के द्वारा वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं अपर उपायुक्त के साथ जलाशय परिसर में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने एवं आने वाले पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधा संधारण के संदर्भ में विचार करते हुए संबंधित पदाधिकारी को उचित दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही इस दौरान चक्रधरपुर शहरी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत निर्मित जल शोधन संयंत्र का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के बाद उपायुक्त के द्वारा सभी पदाधिकारी की उपस्थिति में पंसुवा गांव के ग्रामीणों संग आयोजित संवाद कार्यक्रम में शिरकत की गई। संवाद के क्रम में ग्रामीणों के द्वारा क्षेत्र में जलाशय के माध्यम से सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ीकरण एवं सोनुवा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के संदर्भ में ध्यानाकर्षण करवाया गया। उपायुक्त ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके द्वारा संज्ञान में दिए जा रहे समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से ही आज ग्रामीण मुखिया एवं मुंडा की मौजूदगी में जलाशय क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है।

Read Also- Ghatshila News : सोना देवी विश्वविद्यालय में अंतरराष्टीय महिला दिवस पर कार्यक्रमपद्मश्री छुटनी महतो हुईं शामिल

Related Articles

Leave a Comment