Home » West Singhbhum Crime: मुर्गा और जमीन विवाद में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

West Singhbhum Crime: मुर्गा और जमीन विवाद में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

by Rajeshwar Pandey
West Singhbhum Crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो में थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव में जमीन और मुर्गे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मृतक दामु सिंकु की 2 अप्रैल को लोहे के हथौड़े से मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी अनीता सिंकु के बयान के आधार पर परगना सिंकु, कुशनु सिंकु, डोबरो सिंकु और पेलोंग सिंकु के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित की गई थी टीम

पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के निर्देश पर जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान परगना सिंकु और कुशनु सिंकु को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों ने मुर्गा और जमीन विवाद को लेकर दामु सिंकु की हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। जबकि, अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में छापामारी कर रही है। छापामारी टीम में जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टोंटो थाना प्रभारी सुकुमार हेंब्रम, पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय प्रसाद गुप्ता, मृणाल कुमार, हवलदार छोटू टुडू, याकूब कुल्लू आदि शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Comment