Home » झारखंड की राजधानी रांची में एक शिक्षक ने क्या किया ऐसा कि लिखना पड़ा शिक्षा सचिव को पत्र : विभाग से मांगी गयी पूरे मामले पर रिपोर्ट

झारखंड की राजधानी रांची में एक शिक्षक ने क्या किया ऐसा कि लिखना पड़ा शिक्षा सचिव को पत्र : विभाग से मांगी गयी पूरे मामले पर रिपोर्ट

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड की राजधानी में एक शिक्षक के कारनामे ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की नींद उठा दी है। मामला इतना हाईप्रोफाइल हो गया कि खुद शिक्षा सचिव को पत्र लिखना पड़ा। मामले की जांच का आदेश दिया गया। विभाग को भेजी गयी शिकायत में दावा किया गया कि पण्डरा मध्य विद्यालय रांची के सहायक शिक्षक अशोक कुमार सिंह जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) व क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक के कार्यालय के कार्यों में हस्तक्षेप करते हैं। जिसको लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार द्वारा पत्र जारी कर क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल रांची और जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची को जांच का आदेश दिया गया।

शिक्षा सचिव की ओर से भेजे गये पत्र में क्या कहा गया

पत्र में कहा गया है कि ऐसी जानकारी मिली है कि संबंधित सहायक शिक्षक अशोक कुमार सिंह के लिए क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक के कार्यालय में एक अलग से कक्ष आवंटित किया गया है साथ ही पत्र में यह भी कहा गया है कि उक्त शिक्षक द्वारा 19 मई 2023 को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यों में भी हस्तक्षेप किया गया है। गंभीर आरोप को लेकर शिक्षा सचिव ने जांच प्रतिवेदन दो दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का आदेश दिया। विभाग ने अपने पत्र में कहा है कि किसी सहायक शिक्षक द्वारा वरीय पदाधिकारी कार्यालय के कार्यों में हस्तक्षेप करना गंभीर विषय है।

READ ALSO : दिल्ली से भी एक कदम आगे होंगे झारखंड के सरकारी स्कूल, निजी विद्यालय छूट जाएंगे पीछे, जानिए कैसे

शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता को लेकर गंभीर रहे हैं शिक्षा सचिव

शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता को लेकर शिक्षा सचिव के रवि कुमार अपना पदभार संभालने के बाद से ही सतर्क रहे हैं। इस मामले में उन्होंने पहले ही आदेश जारी कर शिक्षकों के भारी पैमाने पर किये गये जिलास्तरीय प्रतिनियोजन को रद्​द कर दिया था। इसके अलावा शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाये जाने पर भी उन्होंने रोक लगा दी।

Related Articles