Home » बरसात में कैसे कायम रखें चेहरे की चमक : बस करने होंगे ये उपाय, 24 घंटे में दिखेगा बदलाव

बरसात में कैसे कायम रखें चेहरे की चमक : बस करने होंगे ये उपाय, 24 घंटे में दिखेगा बदलाव

by Rakesh Pandey
Skin
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हेल्थ डेस्क, नई दिल्ली : देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड जैसे राज्यों में भारी तबाही भी मची हुई है। इन सबके बीच कई दूसरे राज्यों में लोग बारिश का भरपूर आनंद ले रहे हैं। गर्मी के बाद बारिश का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे थे। पहली बारिश होने के साथ लोगों ने मौसम में हुए बदलाव का लुत्फ उठाना शुरू कर दिया। कोई बारिश में स्नान करता है, कोई भीगकर मजा लेता है। लेकिन आपको बता दें कि इस दौरान सबको काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। यह बारिश आनंद तो देता है लेकिन आपके स्किन व बाल को नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसे में इस दौरान अपने चेहरे की चमक को बरकरार रखने के लिए क्या-क्या करने चाहिए। आइए जानते हैं जमशेदपुर के जाने-माने चर्म रोग विशेषज्ञ डा. आर. कुमार से।

साफ-सफाई बेहद जरूरी

वैसे तो साफ-सफाई हर मौसम में जरूरी है लेकिन इस मौसम में आपको अपने स्किन की देखभाल विशेष तौर पर करनी होती है। ऐसा नहीं करने से आप कई तरह के संक्रमण रोक के शिकार हो सकते हैं। इससे बचने के लिए अपने चेहरे को दिन में कम से कम तीन बार जरूर साफ करें। इस दौरान बेहतर होगा कि किसी अच्छी कंपनी का फेश वॉश इस्तेमाल करें। ताकि आपके पोर्स को बंद करने वाले एक्सट्रा नमी और गंदगी हट जाएं। याद रखें साबुन को बार-बार चेहरे पर नहीं रगड़ें।

मॉइश्चराइजर की बढ़ जाती मांग

ठंड के बाद सबसे ज्यादा मॉइश्चराइजर की मांग बरसात में होती है। इस मौसम में इसकी खपत काफी बढ़ जाती है। याद रखें मॉइश्चराइजर किसी अच्छी कंपनी का ही उपयोग करें। अन्यथा यह आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। दरअसल, बारिश के मौसम में आपकी स्किन ड्राई हो जाती है। खासकर शरीर का अंदरूनी भाग। ऐसे में मॉइश्चराइजर रामबाण का काम करता है। यह आपके स्किन को डैमेज होने से बचाता है।

डेड स्किन को हटाएं

आपके शरीर के अगर किसी हिस्से में डेड स्किन है तो उसे हटाएं। यह मौसम उसके लिए अनुकूल माना जाता है। डेड स्किन को हटाने के लिए किसी भी सौम्य स्क्रब से अपनी स्किन को रोजाना एक्सफोलिएट करें। इससे आपकी सुंदरता लौट आएगी।

बचाएं अपने बालों को

बरसात के मौसम में बाल झड़ने की समस्याएं बढ़ जाती है। ऐसे में आपको बालों की देखभाल करने के साथ-साथ पौष्टिक आहार लेना जरूरी होता है। दरअसल, बरसात के मौसम में नमी, गंदगी और बैक्टीरिया आपके बालों की ओर आकर्षित होते हैं, जो आपके बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे बाल झड़ने की समस्याएं शुरू हो जाती है। ऐसे में हेयर वॉश करते समय भी ध्यान देने की जरूरत होती हैं। वहीं, अगर ज्यादा मात्रा में बाल झड़ रहा है तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

नोट :: द फोटोन न्यूज विशेषज्ञों की ओर से दी गयी जानकारी के शत प्रतिशत प्रमाणिक होने का दावा नहीं करता है। ऐसे में संबंधित उपाय अपनाने से पूर्व अपने निजी चिकित्सक से संपर्क अवश्य करें।

Read Also;डायबिटीज को लेकर सबसे बड़ा सर्वे आया सामने, 44 प्रतिशत बढ़ी मरीजों की संख्या, भारत के इन-इन राज्यों में तेजी से बढ़ रहे मरीज

Read Also;सावन में उपवास हैं तो खाएं ये पांच फल, नहीं बढ़ेगा कोलेस्ट्रॉल, जाने और क्या-क्या हैं इसके फायदे

 

Related Articles