Home » Jharkhand Wildlife: कुएं में गजराज; जंगली हाथी को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Jharkhand Wildlife: कुएं में गजराज; जंगली हाथी को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची। जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र के सारयाद गांव में एक जंगली हाथी कुएं में गिर गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में जुट गई है।

हाथी जंगल से भटककर भोजन की तलाश में गांव की ओर आ गया था। इसी दौरान वह खुले पड़े एक कुएं में गिर गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में खुले कुएं होने के कारण इस तरह की घटनाओं का खतरा बना रहता है।

वन विभाग की टीम मौके पर तैनात

वन विभाग की टीम हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। फिलहाल हाथी जीवित और सुरक्षित है तथा उसकी लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाया जा सके।

वन विभाग के साथ विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर मौजूद है, जो पूरे अभियान की निगरानी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हाथी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई है। ग्रामीण रेस्क्यू ऑपरेशन देखने के लिए उत्सुक भी नजर आ रहे हैं।

Read Also: http://Dollar vs Rupee: रिकॉर्ड गिरावट से उबरकर मजबूत हुआ रुपया, इसके पीछे ये रणनीति आई काम

Related Articles

Leave a Comment