जमशेदपुर : पटमदा थाना क्षेत्र के गोपालपुर में आग ताप रही एक महिला जल गई थी। महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां महिला ने देर रात दम तोड़ दिया है। महिला का शव एमजीएम के शीत गृह में रखवा दिया गया है। पटमदा पुलिस महिला के शव का पोस्टमार्टम कराएगी। बताते हैं कि पटमदा के गोपालपुर की रहने वाली महिला मुक्ता मंगलवार को सुबह आग तापने के दौरान जल गई थी। इसके बाद उसे पटमदा के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन यहां से डॉक्टरों ने एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। तब परिजन मुक्ता को एमजीएम अस्पताल ले गए। एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में मुक्ता का इलाज किया गया। बाद में उसे बर्न वार्ड में भर्ती कर दिया गया था। मंगलवार की देर रात मुक्ता ने दम तोड़ दिया है। मुक्ता के पति अजीत कुंभकार की 9 महीना पहले ही मौत हुई है। बताते हैं कि मुक्ता पति की मौत के बाद उदास रहने लगी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

नेशनल हाईवे 33 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर
पारडीह के इंदिरा नगर के रहने वाले बाइक सवार को मानगो में नेशनल हाईवे 33 पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिजनों ने बुधवार की सुबह 8:30 बजे बताया कि इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार विजय मछुआ गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विजय मछुआ को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। यहां इमरजेंसी में उनका इलाज चल रहा है। विजय मछुआ की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके सर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट आई है। सर फट गया है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे। परिजनों का कहना है कि विजय मछुआ की बाइक अभी नहीं मिली है। हो सकता है कि पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर कहीं सुरक्षित स्थान पर रख दिया हो।
Read also – Prayagraj Maha Kumbh : महाकुंभ में संगम तट पर मची भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत, टाला गया अमृत स्नान
। .

