149
चाईबासा (झारखंड) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड के कमराम गांव में रविवार देर रात एक दर्दनाक घटना घटी। 35 वर्षीय सगरी सरदार की मौत जहरीले सांप के डंसने से हो गई।
जानकारी के अनुसार, सगरी सरदार अपने घर में जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रही थी। रात करीब 12 बजे एक जहरीला सांप घर में घुस आया और सोते समय उसे डंस लिया। परिवारजन तुरंत उसे गोइलकेरा अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि चाईबासा में इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं।

