Home » XLRI Jamshedpur में होगा तृतीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, जुटेंगे उद्योग जगत के दिग्गज

XLRI Jamshedpur में होगा तृतीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, जुटेंगे उद्योग जगत के दिग्गज

* नैतिकता, सततता और जिम्मेदार विकास के भविष्य पर होगा वैश्विक मंथन...

by Anand Mishra
XLRI Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : झारखंड के जमशेदपुर स्थित प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआई-Iजेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI-Xavier School of Management) में जेआरडी टाटा फाउंडेशन फॉर बिजनेस एथिक्स (JRD Tata Foundation for Business Ethics) के तत्वावधान में तृतीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2026 का आयोजन किया गया है। सम्मेलन आगामी 9 जनवरी की शाम 4:30 बजे आरंभ होगा। सम्मेलन का समापन 11 जनवरी की दोपहर 1:00 बजे XLRI कैंपस में होगा। सम्मेलन का विषय “व्यवसाय और नेतृत्व की पुनर्कल्पना : नैतिकता, सततता और जिम्मेदार विकास का भविष्य” है। 

समावेशी विकास और मानव-केंद्रित अर्थव्यवस्था पर चर्चा

इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य भारत एवं विश्वभर के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, उद्योग जगत के नेतृत्वकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और प्रैक्टिशनर्स को एक एक मंच पर लाना है। ताकि, व्यवसाय और नेतृत्व के बदलते स्वरूप पर गंभीर विमर्श किया जा सके। सम्मेलन में नैतिक नेतृत्व, सतत व्यावसायिक मॉडल, समावेशी विकास और मानव-केंद्रित अर्थव्यवस्था जैसे विषयों पर गहन चर्चा होगी।

सम्मेलन में इन विषयों पर होगा विचार-मंथन

XLRI प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि सम्मेलन के प्रमुख विषयों में मानव-केंद्रित अर्थव्यवस्था के लिए नेतृत्व की नई परिभाषा, लाभ से परे व्यवसायिक नैतिक ढांचे, संस्थागत पुनर्नवीकरण, एआई और मानव भविष्य, तथा पृथ्वी-केंद्रित उत्तर-विकास मॉडल शामिल हैं। यह सम्मेलन XLRI की जिम्मेदार प्रबंधन शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और भावी नेतृत्व में नैतिक चेतना विकसित करने की दीर्घकालिक भूमिका को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक कदम है। उद्योग जगत के पेशेवरों, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं को इस परिवर्तनकारी संवाद में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

सम्मेलन की रूपरेखा

  • वैश्विक स्तर के नैतिकता एवं नेतृत्व विशेषज्ञों के मुख्य भाषण।
  • शोध पत्रों की प्रस्तुतियां, जिनमें मानव-केंद्रित नेतृत्व से लेकर जिम्मेदार कॉर्पोरेट गवर्नेंस तक के विषय शामिल होंगे।
  • कार्यशालाएं एवं पैनल चर्चाएं, जो नैतिकता-आधारित प्रबंधन पद्धतियों पर केंद्रित होंगी।
  • इंटरएक्टिव सत्र, जिनमें सततता, समानता, कल्याण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) और भविष्य के मानव समाज पर उसके प्रभाव जैसे विषयों पर संवाद किया जाएगा।

Related Articles