Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भालूबासा हरिजन बस्ती में नशे की लत की वजह से एक युवक ने खुदकुशी कर ली है। यह घटना शुक्रवार की देर रात की है। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
यहां 21 वर्षीय युवक ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से नशे का आदी था और नशे की खुराक नहीं मिलने से काफी बेचैन चल रहा था।

घटना के वक्त घर पर फैमिली का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। देर रात आसपास के लोगों को जब युवक के फांसी लगाने के मामले की जानकारी हुई तब वह घर पहुंचे और परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद, परिजन उसे फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता प्रदीप मुखी ने बस्ती में बढ़ते नशे के कारोबार पर गंभीर फिक्र जताई है। उन्होंने बताया कि इलाके में ब्राउन शुगर, गांजा समेत अन्य नशीले पदार्थों की सप्लाई तेजी से बढ़ी है। नशे की खुराक नहीं मिलने पर कई युवक विक्षिप्त जैसा व्यवहार करने लगते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में भी नशे की वजह से कई युवकों ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है।

