Home » Giridih News: गिरिडीह में चलती ट्रेन से युवक कूदा, मौत

Giridih News: गिरिडीह में चलती ट्रेन से युवक कूदा, मौत

by Anand Mishra
Youth jumps from running train in Giridih
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih (Jharkhand): झारखंड के गिरिडीह जिले के पचम्बा उप नगर थाना इलाके के हरीचक में मंगलवार की सुबह पटरी पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई है ।

मृतक की पहचान

युवक की पहचान प्रकाश दास (30 ) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने गिरिडीह-कोडरमा रेलखंड में चलती ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के पिता टूपलाल दास और पत्नी अपने बच्चों के साथ मौके पर पहुंची। देखा कि प्रकाश का शव पटरी पर पड़ा है।

जांच में जुटी

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद घटनास्थल पर पचम्बा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया । फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है । युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान क्यों दी है इसके कारणों का अबतक पता नहीं चल पाया है । इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है हालांकि चर्चा है कि घर में संपत्ति बंटवारे को लेकर कुछ विवाद हुआ था आंशका है कि इसी से नाराज होकर युवक ने यह कदम उठाया है। प्रकाश की मौत के बाद पूरा परिवार गमगीन है।

Read Also: RANCHI RAIL NEWS: RPF हटिया और फ्लाइंग टीम की बड़ी कार्रवाई, साढ़े 11 लाख का गांजा बरामद

Related Articles