Home » गिरिडीह: ट्रेलर की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत, एक बच्चा बाल-बाल बचा

गिरिडीह: ट्रेलर की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत, एक बच्चा बाल-बाल बचा

Giridih News: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर चालक फरार.

by Reeta Rai Sagar
Road accident in Giridih, trailer hits bike, two dead including child
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih: गिरिडीह-टुंडी रोड पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। यह हादसा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरो के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिनमें एक युवक और दो बच्चे शामिल थे।


एक ही परिवार के लोग थे बाइक पर सवार

जानकारी के अनुसार, ट्रेलर मोहनपुर से टुंडी की ओर जा रहा था और बाइक सवार भी उसी दिशा में बढ़ रहा था। चतरो के समीप अचानक ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक चला रहे युवक और पीछे बैठे एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार एक अन्य बच्चा इस भीषण हादसे में चमत्कारिक रूप से बच गया।


ट्रेलर लेकर फरार हुआ चालक, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत धनबाद की ओर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गिरिडीह-टुंडी रोड को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।


पुलिस मौके पर पहुंची, फरार ट्रेलर की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो ने महतोडीह पिकेट से पुलिस बल मौके पर भेजा। वहीं, ट्रेलर को पकड़ने के लिए धनबाद की ओर विशेष अभियान भी शुरू कर दिया गया है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच प्रारंभ कर दी है। वहीं घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Also Read: Giridih Liquor Seizure : बिहार ले जाई जा रही थी 15 लाख की विदेशी शराब, ट्रक से की गई बरामद

Related Articles