Home » RANCHI RAIL NEWS: RPF हटिया और फ्लाइंग टीम की बड़ी कार्रवाई, साढ़े 11 लाख का गांजा बरामद

RANCHI RAIL NEWS: RPF हटिया और फ्लाइंग टीम की बड़ी कार्रवाई, साढ़े 11 लाख का गांजा बरामद

by Vivek Sharma
23 किलो गांजा बरामद
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) हटिया और फ्लाइंग टीम रांची ने संयुक्त अभियान चलाकर नशा तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम किया है। आरपीएफ रांची के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर सोमवार को देर रात हटिया रेलवे स्टेशन पर की गई इस कार्रवाई में कुल 23 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसकी बाजार में कीमत करीब 11,50,000 रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह और फ्लाइंग टीम के सदस्यों ने प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध रूप से बैठे दो व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखी। जांच के दौरान उनके बैग से प्लास्टिक पैकिंग में रखा बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। मौके पर आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह की मौजूदगी में चारों पैकेटों की डीडी किट से जांच की गई, जो पॉजिटिव पाई गई।

आरपीएफ टीम ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद गांजे को जब्त कर लिया और तस्करी में शामिल दोनों व्यक्तियों को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी हटिया को सौंप दिया।

इस अभियान में आरपीएफ हटिया के उपनिरीक्षक एसके सिंह, फ्लाइंग टीम रांची के दिनेश प्रसाद, आरके सिंह, हेमंत और वीएल मीणा की विशेष भूमिका रही। आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे परिसर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles