Ranchi (Jharkhand) : झारखंड में भ्रष्टाचार के मामलों में अब तक छह आईएएस अधिकारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ताजा मामला रांची के पूर्व उपायुक्त विनय कुमार चौबे का है, जिन्हें 20 मई 2025 को शराब घोटाले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। चौबे की गिरफ्तारी के साथ ही झारखंड में गिरफ्तार आईएएस अधिकारियों की सूची में एक और नाम जुड़ गया है।
चारा घोटाले से लेकर जमीन फर्जीवाड़े तक में फंसे अधिकारी
- रांची जिले के चार डीसी रहे आरोपी
झारखंड गठन के बाद अब तक जिन छह आईएएस अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया, उनमें से चार अधिकारी रांची के उपायुक्त रह चुके हैं। इन पर चारा घोटाला, दवा घोटाला, जमीन फर्जीवाड़ा और शराब घोटाला जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।
गिरफ्तार आईएएस अधिकारियों की सूची और आरोप
-सजल चक्रवर्ती – चारा घोटाले में जेल
-डॉ. प्रदीप कुमार – दवा घोटाले में सीबीआई की गिरफ्तारी
-छवि रंजन – जमीन फर्जीवाड़ा, फिलहाल जेल में
-विनय कुमार चौबे – शराब घोटाला, 20 मई 2025 को जेल भेजा गया
-पूजा सिंघल – मनरेगा घोटाला, फिलहाल जमानत पर
- सियाराम प्रसाद सिन्हा – जमानत पर, भ्रष्टाचार के आरोप चारा घोटाले में दोषी ठहराए गए 5 आईएएस अधिकारी
रांची स्थित सीबीआई कोर्ट ने चारा घोटाले के विभिन्न मामलों में अब तक पांच आईएएस अधिकारियों को दोषी करार देते हुए जेल भेजा है
-सजल चक्रवर्ती
-महेश प्रसाद
-के. अरुणगम
-फूल चंद्र सिंह
-बेक जुलियस
हाईकोर्ट से राहत पाने वाले अधिकारी
हालांकि, एसएन वर्मा और सुधीर प्रसाद के खिलाफ भी रांची के डीसी रहते जमीन घोटाले में एसीबी ने नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी, लेकिन दोनों को बाद में झारखंड हाईकोर्ट से राहत मिल गई।

