रांची : राजधानी में दुर्गापूजा को लेकर राँची पुलिस हाई अलर्ट पर है। एसएसपी चंदन सिन्हा ने आदेश दिया है की 20 अक्टूबर से शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।

पुलिस के द्वारा यह व्यवस्था चार दिनों के लिए किया गया है।शाम 4 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक बड़े वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा। छोटी गाड़ियां ज़ाकिर हुसैन पार्क से रेडियम रोड होते हुए कचहरी चौक तक आएगी।
लालपुर चौक से कचहरी तरफ़ आने वाली छोटी गाड़ियों को जेल चौक से मोड़ दिया जाएगा। बरियातु रोड से अलबर्ट एक्का चौक की तरफ़ जाने वाली छोटी गाड़ियों को लाइन टैंक रोड तक आने दिया जाएगा।
एसएसपी का कहना है कि शहर में प्रमुख चौक चौराहों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जाएगी ताकि यातायात की समस्या नहीं हो पाए। इसके अलावा सिटी कंट्रोल रूम से लोगों पर नज़र रखी जाएगी।
शहर में चलने वाले ऑटो चालकों को आदेश दिया गया है कि वह चौक से 100 मीटर की दूरी पर खड़े रहेंगे और वहीं पर यात्रियों को चढ़ायेंगे और उतारेंगे। पूजा के दौरान रात में ट्रैफ़िक पुलिस के अलावा थानों में पदस्थापित जवानों को भी तैनात किया जाएगा।
जिला के सभी डीएसपी और थानेदारों को आदेश दिया गया कि पूजा के दौरान पूरी रात वह अपने अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे। एसएसपी ने आदेश दिया है की रूट मैप तैयार कर लोगों को इसकी जानकारी दें ताकि किसी को कोई यातायात की समस्या नहीं हो पाये।

