एंटरटेनमेंट डेस्क : कबीर फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी ‘एनिमल’ के धांसू ट्रेलर रिलीज के बाद से ही इस फिल्म का क्रेज सातवें आसमान पर पहुंच गया था और इसी के चलते फिल्म की पहले दिन के लिए जमकर एडवांस बुकिंग भी हुई थी।
Animal के रिलीज से पहले की आ गये कमाई के आंकड़े
फिल्म की ओपनिंग पर 33.97 करोड की एडवांस बुकिंग कलेक्शन से पठान (31.26 करोड़), टाइगर 3 (22.48 करोड़) और गदर 2 (17.60 करोड़) का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। वहीं फिल्म की रिलीज के पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘एनिमल’ ने रिलीज के पहले दिन 61 करोड़ की कमाई की है। हिंदी में फिल्म ने 50.00 करोड़ की कमाई की है जबकि तेलुगु में फिल्म का कलेक्शन 10 करोड़ रुपये है। वहीं तमिल में फिल्म ने 0.4 करोड़, कन्नड़ में 0.09 करोड़ और मलयालम में 0.01 करोड़ की कमाई की है। फिल्म रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है।
रणबीर कपूर की फिल्मों की ओपनिंग डे की कमाई
ब्रह्मास्त्र- पार्ट वन शिवा ने रिलीज के पहले दिन 36 करोड़ से ओपनिंग की थी। संजू ने पहले दिन 34.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं अब एनिमल पहले दिन 60 करोड़ की कमाई कर रणबीर की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है।
‘एनिमल’ को मिली है ‘ए’ रेटिंग
एनिमल को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से ‘A’ रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि ये फिल्म केवल 18+ आयु वर्ग के लिए है। ये फिल्म अब तक बनी सबसे लंबी फिल्मों में से भी एक है। इस फिल्म का रन टाइम लगभग 3 घंटे और 21 मिनट है। बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना सहित कईं कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

