Home » केंद्रीय गृह मंत्रालय के दफ्तर में लगी आग, कई दस्तावेज जलकर हुए खाक

केंद्रीय गृह मंत्रालय के दफ्तर में लगी आग, कई दस्तावेज जलकर हुए खाक

by The Photon News Desk
Aag in Home Ministry
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली/Aag in Home Ministry:  केंद्रीय गृह मंत्रालय के ऑफिस में आज सुबह अचानक आग लग गई। आग दफ्तर की दूसरी मंजिल में लगी थी। मिली जानकारी के अनुसार, आग से उस फ्लोर पर मौजूद कंप्यूटर, जोरोक्स मशीन और कुछ दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं। हालांकि, इस आग से किसी इंसान के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। गनीमत रही कि आग के समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इमारत में मौजूद नहीं थे।

Aag in Home Ministry: आईटी विभाग के कार्यालय में लगी आग

मंगलवार सुबह 9.22 बजे दमकल को गृह मंत्रालय के नॉर्थ ब्लॉक में दूसरे तल पर आग की सूचना मिली। इस पर दमकल की सात गाड़ियों ने मौके पर आग बुझाने पहुंची। दमकल ने 9.35 बजे तक आग पर काबू पा लिया। आग दूसरे तल पर जिस कार्यालय में लगी थी, वह आईटी विभाग का कार्यालय है। आग से कार्यालय में रखे फर्नीचर, एसी, पंखे, फोटो कापी मशीन आदि जल गए।

शॉर्ट सर्किट रही वजह

प्रारंभिक जांच में आग का कारण बिजली के शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। आग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल विभाग की सात गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और सुबह 9:35 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था।

इस वजह से लगी से लगी आग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग लगने की शुरुआत एसी यूनिट से हुई थी। रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से बताया गया कि इस घटना में कार्यालय के एसी, जेरॉक्स मशीन, कंप्यूटर और कुछ दस्तावेजों के साथ-साथ पंखों में भी आग लगी, जिसमें ये बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जिस ऑफिस में आग लगी थी, वह आईटी डिपार्टमेंट का ऑफिस बताया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, एसी में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से पहले आग एसी में लगी फिर धीरे-धीरे आगे बढ़ी और अन्य जगहों पर फैल गई। जिस समय आग लगी, उस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कार्यालय में मौजूद नहीं थे। हालांकि, वहां अन्य कई वरिष्ठ अधिकारी जरूर उपस्थित थे।

दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

केंद्रीय गृह मंत्रालय के दफ्तर में लगी आग को बुझाने के लिए तत्काल 7 दमकल गाड़ियों को बुलाया गया है। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पा लिया गया है। इसमें दमकल टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कम से कम दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। इस बीच दफ्तर में रखे कुछ कंप्यूटर, जेरोक्स मशीन और दस्तावेज के जल जाने की खबर है। होम मिनिस्ट्री के दफ्तर में आग लग जाने से नार्थ ब्लॉक में कुछ देर के लिए अफरा- तफरी का माहौल बन गया।

READ ALSO : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की 12वीं लिस्ट जारी की, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Related Articles