Home » Jharkhand Heatwave Alert : झारखंड मौसम अपडेट : आज कई जिलों में लू का खतरा, बारिश के आसार नहीं

Jharkhand Heatwave Alert : झारखंड मौसम अपडेट : आज कई जिलों में लू का खतरा, बारिश के आसार नहीं

by Rakesh Pandey
Jharkhand Heatwave Alert
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में अप्रैल के मध्य में ही भीषण गर्मी ने अपना असर तेज कर दिया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा सकता है। राजधानी रांची सहित कई क्षेत्रों में गर्म हवाओं का प्रभाव देखा जा रहा है। अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के आसपास रह सकता है। दिन के समय तेज धूप और लू जैसी स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।

झारखंड हीटवेव अलर्ट : किन जिलों में ज्यादा असर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पलामू, गढ़वा, कोडरमा और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी का प्रभाव सबसे अधिक रहेगा। इन जिलों में तापमान 38 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अलावा बोकारो और जमशेदपुर में भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहने की संभावना जताई गई है। आज और कल के बीच उत्तर-पश्चिमी जिलों में लू चलने की संभावना अधिक बताई गई है। विशेष रूप से दोपहर के समय गर्म हवाएं तेज होंगी, जिससे बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए जोखिमपूर्ण हो सकता है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल किसी भी जिले में व्यापक बारिश की संभावना नहीं है।

आंशिक बादल और हल्की बूंदाबांदी की संभावना

हालांकि संथाल परगना क्षेत्र के कुछ हिस्सों जैसे दुमका और देवघर में आंशिक बादल छाए रहने के संकेत हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी जताई गई है, लेकिन इससे तापमान में कोई बड़ी गिरावट होने की उम्मीद नहीं है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

Read Also- Jharkhand police transfer : Jharkhand Police में बड़ा फेरबदल : युवा अफसरों को मौका, वरिष्ठों को नई जिम्मेदारी, जानें किन जिलों को मिले नए SP

Related Articles

Leave a Comment