Home » Jharkhand News: ग्रामीण विकास मंत्री ने मनरेगाकर्मियों की नहीं सुनी बात, एक मई सीएम आवास घेराव

Jharkhand News: ग्रामीण विकास मंत्री ने मनरेगाकर्मियों की नहीं सुनी बात, एक मई सीएम आवास घेराव

बीते 37 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं मनरेगाकर्मी, दो दिनों तक ग्रामीण विकास विभाग मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आवास के सामने भी दिया धरना

by Mujtaba Haider Rizvi
MGNREGA Lokpal
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad : राज्यभर के मनरेगाकर्मी बीते 37 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। मनरेगा का कार्य पूरी तरह से ठप है। उम्मीद थी कि राज्य की ग्रामीण विकास विभाग मंत्री दीपिका पांडेय सिंह उनकी मांगों को गंभीर होंगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दो दिनों तक मंत्री के पुृराना विधानसभा के पास स्थित आवास के सामने धरना देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में अब राज्यभर के मनरेगा कर्मियों ने आगामी एक मई यानी मजदूर दिवस के दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आवास घेराव करने का निर्णय लिया है।

इसके साथ ही मंत्री के गृह क्षेत्र गोड्डा जिला के महगामा स्थित आवासी कार्यालय के पास धरना देने की योजना बनी है।झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव और धनबाद जिलाध्यक्ष यासीन अंसारी ने बताया कि उनकी मांगों को लेकर राज्य सरकार अथवा उनके मंत्री भी गंभीर नहीं हैं। कर्मचारी अपने अधिकार की बात कर रहे हैं।

सरकार ने जो वादा किया और भरोसा दिया था बस उसे पूरा करने की मांग की जा रही है। मनरेगा कर्मी स्थायीकरण और ग्रेड पे के अनुसार भुगतान की मांग कर रहे हैं। इस पर भी सरकार कोई कदम आगे नहीं बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के महागामा स्थित आवास के सामने अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment