Home » मालदीव में भारत विरोधी मोइज्जू जीते संसदीय चुनाव

मालदीव में भारत विरोधी मोइज्जू जीते संसदीय चुनाव

by Rakesh Pandey
Maldives Election
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

स्पेशल डेस्क : मालदीव में रविवार को हुए संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (Maldives Election) के नेतृत्व वाली पीपुल्स नेशनल कांग्रेस ने 60 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करके प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया है। मालदीव के कुल 93 निर्वाचन क्षेत्रों में सांसद चुने जाने के लिए मतदान हुआ था और इस चुनाव को देश के राष्ट्रपति मुइज्जू के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिनकी नीतियों पर मालदीव में प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहे भारत और चीन की नजर रहती है।

भारत और मालदीव के रिश्तों में कड़वाहट (Maldives Election)

भारत और मालदीव के संबंध कभी काफी घनिष्ठ रहे थे, लेकिन राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के सत्ता में आने के बाद से भारत और मालदीव के रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट आई है। भारत में भी लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और मालदीव की नजरें जहां भारत के चुनाव पर टिकी हैं, तो वहीं भारत की नजरें भी मालदीव के संसदीय चुनाव पर टिकी हैं। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पिछले साल ही राष्ट्रपति चुने गए थे और जीत के बाद एकबार फिर से राष्ट्रपति निर्वाचित होंगे।

बिना बहुमत मुइज्जू को हो रही थी दिक्कत

जानकारी के अनुसार, 20वीं पीपुल्स मजलिस (संसद) के लिए मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह 8:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुआ। इसके अनुसार मतदान समाप्त होते ही निर्वाचन अधिकारियों ने देशभर में मतपेटियों को सील कर दिया और मतगणना शुरू हुई। पीएनसी और उसके सहयोगियों के पास निवर्तमान संसद में केवल आठ सीटें थीं, सितंबर में राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद बहुमत की कमी के कारण मुइज्जू को परेशानी हो रही थी।

एएफपी के मुताबिक, मुख्य विपक्षी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) – जिसके पास पहले अपना खुद का सुपर-बहुमत था-केवल एक दर्जन सीटों के साथ अपमानजनक हार की ओर बढ़ रही थी।

मोइज्जू के लिए क्यों अहम है यह चुनाव

मोइज्जू के लिए संसदीय चुनाव इसलिए अहम है, क्योंकि संसद में बहुमत न होने के चलते उनके लिए नए कानून बनाने और फैसले लेने में समस्या आ रही है। मालदीव संविधान के तहत संसद के सभी निर्णयों और सरकार द्वारा प्रस्‍तावित विधेयकों को संसदीय बहुमत से पारित कराना आवश्‍यक होता है और यहीं पर मोइज्जू मात खाते नजर आते रहे हैं।

READ ALSO: अलीगढ़ में पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले-विपक्ष की नजर आपकी प्रॉपर्टी पर

Related Articles