Home » Bangladesh Violent Protest LIVE : बांग्लादेश में आज नई सरकार की हो सकती है घोषणा, मोहम्मद युनूस बनाए जा सकते पीएम, शेख हसीना के आज लंदन जाने की संभावना

Bangladesh Violent Protest LIVE : बांग्लादेश में आज नई सरकार की हो सकती है घोषणा, मोहम्मद युनूस बनाए जा सकते पीएम, शेख हसीना के आज लंदन जाने की संभावना

by Rakesh Pandey
Bangladesh Violent Protest LIVE
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क : Bangladesh Violent Protest LIVE :  बांग्लादेश में करीब एक माह से चल रहे विरोध प्रदर्शन की परिणति भयावह रुप में सामने आई है। श्रीलंका की तरह यहां भी आम जनता प्रधानमंत्री के सरकारी आवास में घुस गई और तोड़फोड़ मचा दी। हालांकि, सोमवार को हुई इस घटना से पहले शेख हसीना ने पीएम पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया। वह सेना के हेलीकॉप्टर से भारत आ गईं और फिलहाल दिल्ली के हिंडन स्थित एयरफोर्स हवाई अड्डे पर हैं। इसके साथ ही बांग्लादेश की सेना ने देश की कमान संभाल ली है और देश को अंतरिम लोकतांत्रिक सरकार देने का आश्वासन दिया है। सेना प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा है कि देश के लिए एक अस्थायी सरकार बनाई जाएगी। हिंसक विरोध प्रदर्शनों के कारण देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन सभी लोगों के साथ न्याय होगा। वहीं, शेख हसीना के आज लंदन जाने की बात कही जा रही है।

बता दें कि बांग्लादेश में पिछले कुछ समय से चल रहे जबरदस्त प्रदर्शनों में करीब 300 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को राजधानी ढाका में प्रधानमंत्री आवास पर कब्जा कर लिया। हजारों प्रदर्शनकारी शेख हसीना के सरकारी आवास में घुस गए और जमकर तोड़फोड़ की। साथ ही उनके पिता मुजीबुर रहमान की प्रतिमा को हथौड़ों से तोड़ दिया गया। यही नहीं पार्टी के कार्यालयों में आग भी लगा दी गई। इस बीच बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकर-उज-ज़मां ने देश में अंतरिम सरकार बनाने का ऐलान कर दिया। अब देश में तख्ता पलट के बीच सेना ने ऐलान किया कि वो अंतरिम सरकार बनाने जा रही है।

Bangladesh Violent Protest LIVE :  कौन हैं मोहम्मद युनुस

ऐसी चर्चा है कि सेना द्वारा गठित अंतरिम सरकार में मोहम्मद युनुस प्रधानमंत्री बनाए जा सकते हैं।
नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद युनुस का जन्म 28 जून 1940 को हुआ था। वो एक बांग्लादेशी सामाजिक उद्यमी, अर्थशास्त्री और समाजसेवी हैं। इन्हें 2006 में ग्रामीण बैंक की स्थापना और माइक्रो क्रेडिट और माइक्रो फाइनेंस की अवधारणा को आगे बढ़ाने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वहीं ये लोन उन उद्यमियों को दिए जाते हैं, जो पारंपरिक बैंक लोन के लिए अर्हता प्राप्त करने के योग्य नहीं होते हैं। उन्हें 2009 में यूनाइटेड स्टेटस प्रेजिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम भी प्राप्त हुआ था।

Bangladesh Violent Protest LIVE :  भारत की प्रतिक्रिया से युनुस को निराशा

बता दें कि नोबेल पुरस्कार विजेता और बांग्लादेशी अर्थशास्त्री मोहम्मद युनुस ने भारत की प्रतिक्रिया पर निराशा जताई है। उन्होंने ये भी कहा कि यह अशांति पड़ोसी देशों में भी फैल सकती है। यूनुस ने कहा कि जब भारत कहता है कि ये उनका आंतरिक मामला है तो मुझे दुख होता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार युनुस ने कहा है कि अगर भाई के घर में आग लगी हो तो मैं कैसे कह सकता हूँ कि ये उसका निजी मामला है।

कूटनीति में ये उनका आंतरिक मामला है कहने के अलावा भी बहुत कुछ कहने का तरीका होता है। वहीं उन्होंने आगे ये भी कहा कि अगर बांग्लादेश में अशांति हो रही है, जहाँ 17,00,00,000 लोग संघर्ष में शामिल हैं, युवाओं को सरकारी बलों द्वारा मारा जा रहा है और कानून व्यवस्था बिगड़ रही है तो यह साफ है कि स्थिति बांग्लादेश की सीमाओं के भीतर नहीं रहेंगी और पड़ोसी देशों प्रभावित करेगी। वहीं युनुस ने भारत से बांग्लादेश में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का समर्थन करने और चुनावों में पारदर्शिता की कमी की आलोचना करने का आग्रह किया।

Read Also-Sheikh Hasina resigns: बांग्लादेश में तख्ता पलट, शेख हसीना देश छोड़ भागीं

Related Articles