Home » मुंबई में ‘BEST’ बस ने मारी टक्कर, प्रत्यक्षदर्शियों ने साझा की हैरान कर देने वाली जानकारी

मुंबई में ‘BEST’ बस ने मारी टक्कर, प्रत्यक्षदर्शियों ने साझा की हैरान कर देने वाली जानकारी

बकौल जैद, मैंने अपनी आंखों के सामने कुछ शव देखे। 26 वर्षीय युवक ने बताया कि बस करीब 200 मीटर तक तेज गति से चल रही थी

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबईः Mumbai Best Bus Accident: मुंबई के कुर्ला पश्चिम के एसजी बर्वे रोड पर ‘बेस्ट’ की एक बस द्वारा पांच-छह ऑटोरिक्शा, 10 बाइक और करीब 10 पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी गई। इस दुर्घटना में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हैं। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर चालक संजय मोरे (43) को गिरफ्तार कर लिया है।

ब्रेक फेल बना हत्याओं का जिम्मेदार

सोमवार शाम करीब साढ़े नौ बजे एक आवासीय कॉलोनी में बेस्ट की एक बस ठीक स्टॉप पर आकर रुकने से पहले अचानक तेज रफ्तार हो गई है औऱ यह हादसा हो गया। चालक का कहना है कि बस का ब्रेक फेल हो गया था। हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस ने 200 मीटर से अधिक नीचे घूमने के बाद टक्कर मारी। इसमें कई लोगों की जान चली गई और 40 से अधिक घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया आंखों देखा हाल

अधिकारियों के अनुसार ऐसा संदेह है कि ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम की बस पैदल यात्रियों और वाहनों को रौंदने के बाद बुद्ध कॉलोनी आवासीय सोसायटी में घुस गई। कुर्ला निवासी जैद अहमद ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन जाने के लिए अपने घर से निकल रहे थे, तभी उन्होंने तेज आवाज सुनी।

इसके बाद जैद भागकर मौके पर पहुंचे और देखा कि बेस्ट की एक बस ने पैदल चलने वालों, एक ऑटोरिक्शा और तीन कारों सहित अन्य वाहनों को टक्कर मार दी है। बकौल जैद, मैंने अपनी आंखों के सामने कुछ शव देखे। 26 वर्षीय युवक ने बताया कि बस करीब 200 मीटर तक तेज गति से चल रही थी और इसके बाद बस सड़क पर कई वाहनों से टकरा गई।

आगे उन्होंने बताया कि हमने यात्रियों को ऑटोरिक्शा से बचाया और उन्हें दूसरी गाड़ियों से भाभा अस्पताल ले गए। मेरे दोस्तों ने भी घायलों को राहत पहुंचाने में मदद की। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कुर्ला से अंधेरी जाने वाली रूट संख्या 332 पर बस ने पुलिस वाहन को भी टक्कर मार दी।

मात्र तीन माह पुरानी थी बस

आरटीओ के अधिकारी ने बताया कि ओलेक्ट्रा की यह बस 12 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बस है। उन्होंने कहा कि ऐसी बसों के चालकों को निजी ऑपरेटर सप्लाई करते हैं। बस सिर्फ तीन महीने पुरानी थी। इसे इस साल 20 अगस्त को ईवीईवाई ट्रांस नामक कंपनी के नाम पर पंजीकृत किया गया था।

Related Articles