Home » आखिर क्यों नहीं मिल पा रहे अल्लू अर्जुन हैदराबाद भगदड़ विक्टिम के परिवार वालों से

आखिर क्यों नहीं मिल पा रहे अल्लू अर्जुन हैदराबाद भगदड़ विक्टिम के परिवार वालों से

मैं उनके परिवार और मेडिकल से संबंधित सभी जरूरतों को पूरा करने की जिम्मेदारी लेता हूं। मैं उन्हें जल्द स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएं देता हूं और मैं कोशिश करूंगा कि मैं उनसे जल्द से जल्द मिल सकूं।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हैदराबादः एक्टर अल्लू अर्जुन शनिवार की सुबह-सुबह जेल से बाहर आए। बाहर आते ही जनता उन्हें ट्रोल करने लगी, ट्रोल की वजह बनी उनका विक्टिम के परिवार से न मिलना। हैदराबाद के संध्या थिएटर के बाहर हुई भगदड़ में जिस महिला की मृत्यु हुई थी, उसका बेटा अब भी अस्पताल में है। भगदड़ के दौरान वो बेसुध होकर गिर गया था। अल्लू अर्जुन अब तक उस बच्चे से मिलने नहीं पहुंचे।

पुष्पा 2 के रिलीज होने के पहले से और अब रिलीज होने के बाद भी फिल्म के हीरो अल्लू अर्जुन लगातार किन्हीं कारणों से चर्चा में बने हुए हैं। पहले फिल्म में उनका रोल, फिर भगदड़, फिर गिरफ्तारी, फिर जेल और अब घटना के विक्टिम के परिवार वालों से न मिलना।

क्यों नहीं मिल पा रहे अल्लु अर्जून विक्टिम की फैमिली से

इस सवाल पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पुष्पा फेम एक्टर ने इंस्टाग्राम के जरिए कहा है कि मैं छोटे से श्रीतेज के लिए बेहद चिंतित हूं, जो उस अप्रत्याशित घटना के बाद से अब तक मेडिकल केयर में है। इस समय लीगल कारणों से मुझे विक्टिम के परिवार वालों से न मिलने की सलाह दी गई है। मेरी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं और मैं उनके परिवार और मेडिकल से संबंधित सभी जरूरतों को पूरा करने की जिम्मेदारी लेता हूं। मैं उन्हें जल्द स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएं देता हूं और मैं कोशिश करूंगा कि मैं उनसे जल्द से जल्द मिल सकूं।

कई सेलेब्स पहुंचे अल्लु अर्जून से मिलने

चंचलगुडा के पुलिस स्टेशन में रात बिताने के बाद वापस घर लौटे अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी ने गले लग कर स्वागत किया। उन्होंने अपने भाई अल्लू सिरीश और बच्चों अयान और अरहा को भी गले लगाया। ‘पुष्पा : द रूल’ के डायरेक्टर सुकुमार, नागा चैतन्य, राणा दग्गुबाती, विजय देवरकोंडा समेत कई अन्य सेलेब्स ने जेल से रिहा होने के बाद तेलुगु एक्टर से मुलाकात की। इसके अलावा, अर्जुन घर लौटने के एक दिन बाद अपने परिवार के साथ चिरंजीवी के घर गए।

अल्लू अर्जुन ने शनिवार सुबह जेल से छूटने के बाद पहली बार मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा, मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं और सहयोग करूंगा। मैं एक बार फिर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करना चाहूंगा। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी।

क्या था मामला

हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को भगदड़ के दौरान 35 वर्षीय महिला, जिसका नाम रेवती था, की मौत हो गई थी। इसी मामले में अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था। जिस महिला की मृत्यु हो गई थी, उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था, जब अल्लू अर्जुन के प्रशंसक ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर पर उनकी झलक देखना चाहते थे। घटना के बाद, पुलिस ने मृत महिला के पति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद अभिनेता, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। हालांकि, अब उन्होंने शिकायत वापस ले ली है।

Related Articles