Home » Jharkhand Koderma News : कोडरमा के व्यवसायियों के साथ Bihar के वनकर्मियों ने की मारपीट, लोगों ने किया सड़क जाम

Jharkhand Koderma News : कोडरमा के व्यवसायियों के साथ Bihar के वनकर्मियों ने की मारपीट, लोगों ने किया सड़क जाम

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र स्थित नीरू पहाड़ी चौक के पास बिहार के नवादा जिले के वन कर्मियों द्वारा बकरा व्यवसायी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना में बकरा व्यवसायी अमित यादव समेत अन्य लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद घायल व्यक्तियों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया।

मारपीट के आरोप में बिहार के वन कर्मी, स्थानीय लोग नाराज

घायलों का कहना है कि नवादा जिला के वन कर्मियों ने उन्हें बिना किसी कारण के मारपीट की। घायल व्यवसायियों का इलाज सदर अस्पताल कोडरमा में चल रहा है। सड़क जाम की सूचना मिलते ही डोमचांच थाना और कोडरमा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की। पुलिस ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद जाम हटाया गया।

घायलों ने की कानूनी कार्रवाई की मांग

मारपीट के मामले को लेकर घायलों ने डोमचांच थाने में आवेदन देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ के अध्यक्ष कृष्णा सिंह घटवार ने भी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस अधीक्षक से मांग की कि अवैध रूप से मारपीट करने वाले बिहार के वन कर्मियों की जांच कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो आगामी दिनों में आंदोलन किया जा सकता है।

वन कर्मियों के साथ हुई हिंसा, कार्रवाई के दौरान घायल हुए कर्मी

इस बीच, वन विभाग ने कोडरमा के रजौली थाना क्षेत्र के सवैयाटांड़ में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। रविवार सुबह वन कर्मियों और पुलिस ने संयुक्त रूप से अवैध माइका खनन की रोकथाम के लिए तीन टेम्पो और चार बाइकों को जब्त किया और छह लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान, नीरू पहाड़ी के पास कुछ लोगों ने वन कर्मियों पर हमला कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप पांच वन कर्मी घायल हो गए।

Related Articles