नई दिल्ली: जमशेदपुर एफसी ने मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के एक रोमांचक मुकाबले में पंजाब एफसी को 2-1 से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। इस जीत के साथ जमशेदपुर एफसी ने 31 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचकर दूसरे स्थान पर काबिज एफसी गोवा (33 अंक) से अंतर को कम कर लिया। इस जीत से “मेन ऑफ स्टील” ने शीर्ष तीन में अपनी जगह पक्की करने की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ाया है।मैच की शुरुआत से ही जमशेदपुर एफसी ने आक्रामक रवैया अपनाया। मैच के शुरुआती मिनटों में ही जावी हर्नांडेज़ ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन उनका शॉट पोस्ट से थोड़ा सा चूक गया। हालांकि, टीम ने रक्षात्मक रूप से खुद को संगठित रखा और पंजाब एफसी को गेंद पर अधिक नियंत्रण बनाए रखने दिया।जमशेदपुर एफसी के गोलकीपर ने किया बेहतरीन प्रदर्शनजमशेदपुर एफसी के गोलकीपर एलबिनो गोम्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पंजाब एफसी के कई हमलों को नाकाम किया। गोम्स ने पहले हाफ में तीन महत्वपूर्ण बचाव किए, जिससे टीम को बढ़त बनाने का मौका मिला।41 वें मिनट में हुआ मैच का पहला गोल मैच का पहला गोल 41वें मिनट में आया, जब रई ताचिकावा के कॉर्नर पर प्रतीक चौधरी ने शानदार हेडर लगाकर गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। यह गोल जमशेदपुर को 1-0 की बढ़त दिलाने में कामयाब रहा।जावी ने दागा दूसरा गोल दूसरे हाफ की शुरुआत में, जावी हर्नांडेज़ ने एक मौके का फायदा उठाते हुए टीम के लिए दूसरा गोल दागा। पंजाब एफसी के गोलकीपर की क्लियरेंस को इंटरसेप्ट कर उन्होंने गेंद को नेट में पहुंचाकर जमशेदपुर की बढ़त को 2-0 कर दिया।पंजाब एफसी की तरफ से 58 वें मिनट में आया गोलहालांकि, पंजाब एफसी ने भी जोरदार वापसी की और 58वें मिनट में नॉर्बर्टो एजेक्विल विडाल ने शानदार गोल किया। विडाल ने बॉक्स के बाहर से एक बेहतरीन कर्लर लगाकर गेंद को एलबिनो गोम्स के हाथों की पहुंच से बाहर कर दिया। इसके बाद पंजाब एफसी ने बराबरी के लिए जोरदार प्रयास किए, लेकिन जमशेदपुर एफसी की रक्षा पंक्ति ने मजबूती से डटे रहकर हर हमले को नाकाम किया।मैच के आखिरी मिनटों में जमशेदपुर एफसी के पास अपनी बढ़त बढ़ाने का मौका था, लेकिन 90वें मिनट में प्रणय हलदर का शॉट गोलपोस्ट से थोड़ा बाहर चला गया। इस मौके को जावी सिवेरियो ने सेट किया था।गोवा के खिलाफ जमशेदपुर में होगा जेएफसी का अगला मुकाबला इस महत्वपूर्ण जीत के बाद जमशेदपुर एफसी अब 2 फरवरी को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एफसी गोवा के खिलाफ घरेलू मैदान पर उतरेगी। यह मुकाबला शीर्ष तीन की दौड़ को निर्णायक रूप से प्रभावित कर सकता है।मेटा डिस्क्रिप्शन: Indian Super league इस जीत से “मेन ऑफ स्टील” ने शीर्ष तीन में अपनी जगह पक्की करने की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ाया है।
Indian Super league: इंडियन सुपर लीग के मुकाबले में जमशेदपुर एफसी ने पंजाब एफसी को दो एक से दी शिकस्त
249

