एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का नया गाना आया है। नाम है- महाकाल चलो। गाने के रिलीज होते ही इसे लेकर बवाल शुरू हो गया है। इस गाने में अक्षय कुमार की आवाज है। पलाश कुमार के इस गाने को शिवरात्रि से ठीक पहले रिलीज किया गया है, लेकिन अभी इस गाने को लेकर बहस छिड़ गई है।
लोग इसे भक्ति का अपमान बता रहे है और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया जा रहा है। बता दें कि 18 फऱवरी को एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो सॉन्ग को रिलीज किया। इस गाने में पलाश कुमार के साथ विक्रम मोंट्रो भी नजर आ रहे है। गाने में उज्जैन के महाकाल मंदिर को भी दिखाया गया है।
गाने में दिखाया जाता है कि अक्षय शिवलिंग को गले लगाए बैठे है और शिवलिंग पर पूजन सामग्री अर्पित की जा रही है, जो शिवलिंग के साथ-साथ अक्षय पर भी गिर रही है। महाकाल मंदिर के अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने गाने में अक्षय के द्वारा शिवलिंग पकड़े जाने पर आपत्ति जताई जा रही है।
गाना अपने आप में अच्छा लेकिन विज़ुअल्स ठीक नहीं
भारतीय पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पुजानी का कहना है कि गाना अपने आप में अच्छा है मगर इसके कुछ विज़ुअल्स उन्हें ठीक नहीं लगे। गाने में अक्षय शिवलिंग से लिपटे हुए हैं। वीडियो में जब शिवलिंग का अभिषेक किया जा रहा होता है, उस दौरान शिवलिंग से लिपटे इंसान पर भी पंचामृत चढ़ाया जाता है जो गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ महाकाल ही एक ऐसा मंदिर हैं जहां शिवलिंग पर भस्म चढ़ाई जाती है। इसके अलावा और कहीं नहीं। मगर गाने के मेकर्स ने एक स्टूडियो में शिवलिंग बनाया और उसपर भस्म चढ़ाया है, खुद पर भी भस्म चढ़ाए जाने का सीन दिखाना गलत है।
गाने को यू-ट्यूब पर मिले सात लाख से अधिक व्यूज
पलाश सेन ने अक्षय के साथ इस कोलैबरेशन को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार रियल लाइफ में हेरा-फेरी वाले अपने किरदार से बिल्कुल अलग हैं। साथ ही कहा कि अक्षय पूरी डेडिकेशन के साथ काम करते हैं। यूट्यूब पर रिलीज किए गए इस गाने को यू-ट्यूब पर अब तक सात लाख से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं। बता दें कि बीते वर्ष भी शिवरात्रि से पहले अक्षय ने शंभु नाम का एक गाना रिलीज़ किया था। तब भी उनके गाने को बहुत पसंद किया गया था।

