जमशेदपुर : टाटा स्टील ने जमशेदपुर के जुबिली पार्क में डॉग केनल के पास एक पेट क्रेमेटोरियम (Pet Crematorium) का निर्माण किया है। यह सुविधा पालतू जानवरों के पार्थिव अवशेषों को सम्मानजनक, सुरक्षित, स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से निपटाने के लिए बनाई गई है। यहां 50 किलो वज़न से कम के जानवरों के अवशेषों को निपटाया जा सकेगा।इस सुविधा का उद्घाटन शनिवार को टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी और जमशेदपुर केनेल क्लब की अध्यक्ष रुचि नरेंद्रन ने किया। इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन (TWU) के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे। ₹3,000 शुल्क पर उपलब्ध होगी सुविधा अधिकतम 50 किलोग्राम वजन तक के पालतू जानवरों के अंतिम संस्कार के लिए एक किफायती और संवेदनशील समाधान दे रही है। यह क्रेमेटोरियम सप्ताह के सभी दिन खुला रहेगा। यह क्रेमेटोरियम गैस-फायर्ड सिस्टम से लैस होगा। इस क्रेमेटोरियम तक मरीन ड्राइव स्थित चिड़ियाघर के पास वाली सड़क से पहुंचा जा सकता है। टाटा स्टील ने इस पहल के जरिए पेट के क्रिया कर्म का (Pet Burial) का पर्यावरण-अनुकूल विकल्प दिया गया है। इसे इसलिए बनाया गया है ताकि शहर में सफाई, स्वच्छता और स्थिरता बनी रहे। यह कदम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में टाटा स्टील की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।



