Home » पीएम मोदी ने एम्स पहुंच जाना उपराष्ट्रपति का हाल, अन्य नेताओं ने भी की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

पीएम मोदी ने एम्स पहुंच जाना उपराष्ट्रपति का हाल, अन्य नेताओं ने भी की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- "मैं AIIMS गया और उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी की स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की। मैं उनके अच्छे और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूं।"

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से AIIMS पहुंचकर मुलाकात की। धनखड़ को सीने में दर्द की शिकायत के बाद नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) अस्पताल में भर्ती किया गया है।

धनखड़ को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएं देते हुए, पीएम मोदी ने एक्स पर कहा- “मैं AIIMS गया और उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी की स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूं।”

उपराष्ट्रपति धनखड़ को AIIMS के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें रात करीब 2 बजे अस्पताल लाया गया था और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। एक डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर रखे हुए है। स्टेंट लगाए जाने के बाद उनकी स्थिति स्थिर है।

स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने भी दिन में पहले AIIMS का दौरा किया और धनखड़ की सेहत के बारे में जानकारी ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सोशल मीडिया पर अपनी चिंता व्यक्त की और उप राष्ट्रपति के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने लिखा, “माननीय उप राष्ट्रपति श्री जगदीप जी के अस्वस्थ होने की खबर प्राप्त हुई। मैं भगवान से उनके बेहतर स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

केंद्रीय मंत्री ने X पर लिखा- जल्द ठीक हो जाएं
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी प्रार्थनाएं व्यक्त की और X पर लिखा, “माननीय उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी के अस्वस्थ होने की खबर प्राप्त हुई। मैं बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि वे जल्द ठीक हो जाएं और राष्ट्र की प्रगति में पूरी ऊर्जा के साथ योगदान दें।”

Related Articles