Home » SUNITA WILLIAMS WILMORE  LEAVE ISS : सुनीता विलियम्स व बुच विल्मोर समेत दो अन्य एस्ट्रोनॉट ने धरती के लिए भरी उड़ान

SUNITA WILLIAMS WILMORE  LEAVE ISS : सुनीता विलियम्स व बुच विल्मोर समेत दो अन्य एस्ट्रोनॉट ने धरती के लिए भरी उड़ान

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : नौ महीने के लंबे इंतजार के बाद नासा के इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर फंसे नासा एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को लेकर स्पेस एक्स-9 उड़ान भर चुका है। इन दोनों का धरती पर बेसब्री से इंतजार हो रहा है नासा ने ट्वीट किया है कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से स्पेस एक्स-9 निकल चुका है। वो अपने रास्ते पर है।

इससे पहले नासा एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरिक्ष से पृथ्वी पर लाने की तैयारी जोरशोर से चल रही थी। अब नासा ने ट्वीट कर इसे कंफर्म कर दिया है।

गौर करें तो 9 महीने के इंतजार के बाद नासा के इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर फंसे नासा एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को लेकर स्पेस एक्स-9 उड़ान भर चुका है। इन दोनों एस्ट्रोनॉट के लौटने का दुनिया भर में इंतजार हो रहा है। इन दोनों एस्ट्रोनॉट समेत दो अन्य एस्ट्रोनॉट को लेकर स्पेस एक्स-9 पृथ्वी की ओर निकल पड़ा है।

इस तरह से ये अंतरिक्ष यात्री दल निक हेग और रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष यात्री अलेक्सांद्र गोरबुनोव के साथ स्पेस एक्स क्रू ड्रैगन स्पेसक्रॉफ्ट के साथ धरती पर वापस आएगा।

बता दें कि अंतरिक्ष यान पर सवार ये एस्ट्रोनॉट अब पृथ्वी पर वापस आ रहे हैं। इसके पहले एस्ट्रोनॉट निक हेग, सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर और अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव स्पेस एक्स क्रू-9 इस अंतरिक्ष स्पेस यान से अंतरिक्ष स्टेशन से लौटने की तैयारी में लगे हुए दिखे। इस दौरान ये सब सामान पैक करते और हैच बंद करते देखे गए।

इस सफर को लेकर एस्ट्रोनॉट निक हेग ने कहा कि स्पेस स्टेशन को अपना घर कहना, मानवता के लिए अनुसंधान करने की इसकी 25 साल की विरासत में अपनी भूमिका निभाना और दुनिया भर के सहकर्मियों, जो अब मेरे दोस्त हैं, इन सबके साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मेरा अंतरिक्ष उड़ान कैरियर, अधिकतर लोगों की तरह, अप्रत्याशित चीजों से भरा हुआ है।

गौर करें कि नासा एजेंसी, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से स्पेस एक्स क्रू-9 की पृथ्वी पर सकुशल वापसी को लेकर बेहद संजीदा था। इस कड़ी में नासा और स्पेस एक्स ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से एजेंसी के क्रू-9 मिशन की वापसी के लिए फ्लोरिडा तट पर मौसम और स्पलैशडाउन स्थितियों का आकलन करने के लिए बैठक की थी।

Read Also- गाजा में फिर गरजीं इजरायली तोपें , 342 फिलीस्तीनी मारे गए, 59 बंधकों की रिहाई अभी भी बाकी

Related Articles