मेष (Aries):
यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन जाएगी। आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिल जाएगी। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम पर पैनी नजर रखिए। यात्रा आवश्यक होगी। शुभांक: 5, 7, 9
वृष (Taurus):
लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक: 6, 8, 9
मिथुन (Gemini):
दुर्लभ स्वप्न साकार होंगे। आलस्य का त्याग करें। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य लाभ में समय और धन व्यय होगा। शुभांक: 7, 8, 9
कर्क (Cancer):
विवाद समाप्त होंगे। शुभ संदेशों से मन प्रसन्न रहेगा। परेशानी स्वतः दूर होती प्रतीत होगी। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। अभिभावकों के प्रति उत्तरदायित्व निभाने होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी का परामर्श लाभ देगा। शुभांक: 4, 6, 9
सिंह (Leo):
नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम से लाभ मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले सामाजिक कार्य पूरे होंगे। शुभांक: 4, 6, 8
कन्या (Virgo):
अपने अधीनस्थ लोगों से कम सहयोग मिलेगा। आवेश में आना हानिकर होगा, वाणी पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी। पठन-पाठन में रुचि कम होगी। विपरीत परिस्थितियों में भी हानि नहीं होगी। शुभांक: 3, 6, 9
तुला (Libra):
व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यसिद्धि में देर नहीं लगेगी। आर्थिक लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक चर्चा संभव। लेन-देन में स्पष्टता रखें। स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। शुभांक: 5, 7, 8
वृश्चिक (Scorpio):
समय अनुकूल रहेगा। कारोबारी प्रगति मिलेगी। धार्मिक कार्यों में व्यय होगा। काम दूसरों के सहयोग से पूरे होंगे। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। स्वविवेक से निर्णय लें। शुभांक: 3, 5, 7
धनु (Sagittarius):
पुरानी गलती पर पछतावा होगा। मेहमानों का आगमन संभव। राजकीय लाभ, पैतृक सम्पत्ति से लाभ। विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। कारोबार में नया तालमेल बनेगा। शुभांक: 3, 6, 7
मकर (Capricorn):
साझेदारी वाले काम में लाभ मिलेगा। कलह का डर रहेगा, पर दोपहर बाद सुधार होगा। काम आसानी से बनते जाएंगे। आगे का रास्ता खुलेगा। इच्छित कार्य पूरे होंगे। शुभांक: 3, 5, 7
कुंभ (Aquarius):
काम में आ रहा अवरोध दूर होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नए उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे। कुछ भ्रम दूर होंगे। मेल-मिलाप से कार्य बनेंगे। शुभांक: 2, 4, 6
मीन (Pisces):
गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक असंतोष रहेगा। कुछ निर्णय सूचना के बाद ही लें। संतान संबंधी चिंता, अपव्यय, शत्रुभय रहेगा। आवेग में किए कार्यों पर पछतावा होगा। शुभांक: 3, 5, 7

