नई दिल्ली : गूगल एक बार फिर डिजिटल दुनिया में बड़ा धमाका करने जा रहा है। इस बार निशाना है यूट्यूब, जो अब सिर्फ वीडियो देखने का प्लेटफॉर्म नहीं रहेगा, बल्कि एक स्मार्ट, AI-सपोर्टेड इंटरैक्टिव मीडिया प्लेटफॉर्म बनने की दिशा में बढ़ रहा है। 2025 के मध्य में गूगल द्वारा घोषित ये बदलाव यूट्यूब को टेक्स्ट से वीडियो बनाने, स्मार्ट सर्च और ऑटो स्क्रिप्ट जैसे नए फीचर्स से लैस करेंगे और यूट्यूब क्रिएटर्स और दर्शकों दोनों का अनुभव पूरी तरह से बदल देंगे।
मुख्य बदलाव:
• अब यूट्यूब से सवाल पूछिए, वीडियो खुद मिल जाएगा: गूगल यूट्यूब पर AI-पावर्ड सर्च इंटरफेस ला रहा है, जिससे यूजर सीधे सवाल पूछ सकते हैं। जैसे ‘शेयर बाजार कैसे काम करता है?’ AI आपको उस सवाल का सबसे सटीक वीडियो, क्लिप या शॉर्ट्स सजेस्ट करेगा। अब लंबी स्क्रॉलिंग की ज़रूरत नहीं।
• सिर्फ लिखिए, वीडियो बन जाएगा: Dream Screen नाम का नया फीचर यूट्यूब शॉर्ट्स में जोड़ा जा रहा है। इसमें आप टेक्स्ट डालकर AI से वीडियो बैकग्राउंड जनरेट करा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर ‘समुंदर किनारे खड़ा लड़का’ टाइप करें और AI पलक झपकते ही वो बैकग्राउंड बना देगा।
• YouTube Create App में ऑटो स्क्रिप्ट और म्यूजिक: गूगल का ‘YouTube Create’ ऐप अब भारत समेत कई देशों में लॉन्च किया गया है। इसमें अब ऑटोमैटिक स्क्रिप्ट, बैकग्राउंड म्यूजिक, और कैप्शन जनरेशन जैसे AI फीचर्स जुड़ रहे हैं, जिससे नए क्रिएटर्स को प्रोफेशनल टच मिलेगा।
• AI कंटेंट भी होगा मोनेटाइज: गूगल अब उन AI-जेनरेटेड वीडियोज़ को भी मोनेटाइजेशन के दायरे में लाएगा, जो कम्युनिटी गाइडलाइंस का पालन करते हैं। यानी अब सिर्फ कैमरे के सामने आने की ज़रूरत नहीं है, टेक्स्ट, आइडिया और स्क्रिप्ट से भी पैसा कमाया जा सकेगा।
फैक्ट्स और आंकड़े
- यूट्यूब शॉर्ट्स के मासिक व्यूज 70 अरब से ज्यादा
- भारत यूट्यूब का सबसे बड़ा मोबाइल यूजर मार्केट
- YouTube Create App भारत में सबसे पहले लॉन्च
- AI फीचर्स से कंटेंट क्रिएशन टाइम 50% कम होने की उम्मीद
यूट्यूब कंटेंट बनाना होगा आसान
गूगल की यह रणनीति सिर्फ यूट्यूब को टेक प्लेटफॉर्म से आगे ले जाने की नहीं है, बल्कि उसे एक AI-पावर्ड क्रिएटिव इकोसिस्टम बनाने की है। आने वाले समय में, यूट्यूब कंटेंट बनाना उतना ही आसान होगा जितना चैट करना।
Read Also- Eid-Ul-Azha : बकरीद पर कार से भी महंगा बकरा, जानिए क्यों लगी 16.5 लाख कीमत

