Home » Jharkhand High Court Chief Justice : जस्टिस एमएस सोनक-संक्षिप्त परिचय

Jharkhand High Court Chief Justice : जस्टिस एमएस सोनक-संक्षिप्त परिचय

by Anand Mishra
Jharkhand High Court Chief Justice
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi (Jharkhand) : झारखंड उच्च न्यायालय को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया। रांची के लोकभवन में आज राज्यपाल संतोष गंगवार ने न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलवाई। आइए जानते हैं चीफ जस्टिस एमएस सोनक का संक्षिप्त परिचय।

चीफ जस्टिस एमएस सोनक के बारे में

जस्टिस सोनक को अक्टूबर 1988 में महाराष्ट्र एवं गोवा बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकित किया गया था। विधिक करियर के दौरान सोनक केंद्र सरकार के लिए अतिरिक्त स्थाई अधिवक्ता, राज्य सरकार के लिए विशेष अधिवक्ता और निगमों के लिए कानूनी सेवाएं दे चुके है।

विधिक दक्षता और अनुभव को देखते हुए 21 जून 2013 को उन्हें बॉम्बे उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। जस्टिस सोनक का जन्म 28 नवंबर, 1964 को हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गोवा के पणजी स्थित डॉन बॉस्को हाई स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने धेम्पे कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस से बीएससी की पढ़ाई की। एमएस कॉलेज ऑफ लॉ, पणजी से प्रथम श्रेणी में एलएलबी की उपाधि हासिल की।

समारोह में मुख्यमंत्री समेत अन्य हुए शामिल

लोकभवन के बिरसा मुंडा मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री राधा कृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीश, महाधिवक्ता सहित स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी एवं राज्य सरकार के कई मंत्री भी उपस्थित थे। सभी ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्य न्यायाधीश को बधाई दी। चीफ जस्टिस के रूप में महेश शरदचंद्र सोनक का कार्यकाल 28 नवंबर 2026 तक रहेगा। उनका ट्रांसफर बॉम्बे उच्च न्यायालय से झारखंड किया गया है।

Related Articles