
RANCHI : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को लोक भवन स्थित बिरसा मंडप में न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उपस्थित थे। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने मुख्य न्यायाधीश को बधाई तथा शुभकामना दी। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्य सरकार के मंत्री राधा कृष्ण किशोर, दीपिका पांडे सिंह, विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, भारतीय प्रशासनिक व पुलिस सेवा के वरीय अधिकारी, झारखंड उच्च न्यायालय के पदाधिकारी, वरीय अधिवक्ता सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


